उदयपुर, 25 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शनिवार को उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार सुबह 11 बज...
उदयपुर, 25 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा शनिवार को उदयपुर प्रवास पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार सुबह 11 बजे जयपुर से राजकीय विमान से प्रस्थान कर 11.50 बजे महाराणा प्रताप एयपोर्ट डबोक पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रतापगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रतापगढ़ में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेकर अपराह्न 3.45 बजे पुनः डबोक एयरपोर्ट आएंगे। मुख्यमंत्री रूपिस रिजॉर्ट में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके पश्चात शाम 5.15 बजे विमान से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
उपमुख्यमंत्री श्री बैरवा शनिवार को उदयपुर में
उदयपुर, 25 सितम्बर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा शनिवार को उदयपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री बैरवा शनिवार सुबह 10.25 बजे विमान द्वारा जयपुर से प्रस्थान कर 11.25 बजे डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग द्वारा सिटी पैलेस पहुंच कर पूर्व राजपरिवार के लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ की माता के निधन पर आयोजित शोक सभा में भाग लेंगे। श्री बैरवा दोपहर 2 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके पश्चाम शाम 4 बजे प्रताप गौरव केंद्र में आयोजित दिवेर विजय महोत्सव के समापन कार्यक्रम में भाग लेंगे। उपमुख्यमंत्री शाम 6 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे तथा उनका रात्रि विश्राम उदयपुर में रहेगा।
No comments