Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

भोपालपुरा स्थित हरे कृष्ण मंदिर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई श्री राधाष्टमी

उदयपुर। भोपालपुरा स्थित हरे कृष्ण मंदिर उदयपुर में श्री राधाष्टमी का पर्व अत्यंत भक्तिमय वातावरण में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस...


उदयपुर। भोपालपुरा स्थित हरे कृष्ण मंदिर उदयपुर में श्री राधाष्टमी का पर्व अत्यंत भक्तिमय वातावरण में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्री राधारानी एवं ठाकुरजी के दर्शन और आराधना का लाभ लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ श्री राधारानी की महिमा एवं उनके दिव्य गुणों पर आधारित विशेष वीडियो प्रस्तुति से हुआ। इसके पश्चात भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

श्री राधारानी एवं ठाकुरजी का विशेष एवं भव्य अभिषेक कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। अभिषेक के दौरान भगवान को विभिन्न प्रकार के पुष्पों से सुशोभित किया गया तथा विभिन्न प्रकार की शतधाराओं से स्नान कराया गया। अभिषेक के दौरान मंदिर परिसर निरंतर हरिनाम संकीर्तन से गूंजता रहा। इसके पश्चात विभिन्न प्रकार की पंचआरती एवं एकआरती द्वारा श्री राधारानी एवं ठाकुरजी की आरती की गई।
इस पावन अवसर पर श्री राधारानी एवं ठाकुरजी को 21 प्रकार के भोग भी अर्पित किए गए। भोग अर्पण के पश्चात श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर प्रसाद का लाभ लिया।
कार्यक्रम में केंद्र प्रमुख श्रीमान मैत्रेय प्रभुजी ने ‘आश्रय’ विषय पर विशेष प्रवचन दिया। उन्होंने श्री राधारानी की भक्ति, भगवान श्रीकृष्ण की शरणागति तथा भक्तिमय जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला।

इसके बाद आरती एवं संकीर्तन का आयोजन हुआ। ‘राधे माधव दयिते’ सहित विभिन्न भक्तिमय कीर्तनों से मंदिर परिसर आध्यात्मिक वातावरण से भर गया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया गया तथा श्री राधारानी एवं ठाकुरजी के झूलन दर्शन का आयोजन हुआ।

पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला और श्रद्धालुओं ने श्री राधारानी के चरणों में अपनी भक्ति अर्पित करते हुए इस पावन पर्व का आनंद लिया।

No comments