Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

उदयपुर सम्मेद शिखर जी की 12 दिवसीय धार्मिक यात्रा आठवें दिन श्री सम्मेद शिखरजी पहुँची

उदयपुर। जेएसजीआईएफ मेवाड रिजन के तत्वावधान में आयोजित सकल जैन समाज की 12 दिवसीय श्री सम्मेद शिखर जी की धार्मिक तीर्थ यात्रा आज आठवें दिन तीर...


उदयपुर। जेएसजीआईएफ मेवाड रिजन के तत्वावधान में आयोजित सकल जैन समाज की 12 दिवसीय श्री सम्मेद शिखर जी की धार्मिक तीर्थ यात्रा आज आठवें दिन तीर्थयात्रियों के लेकर गंतव्य स्थल तीर्थराज श्री सम्मेद शिखर जी पहुँची।

आयोजक जेएसजीआईएफ मेवाड़ रिजन के चेयरमैन अनिल नाहर ने बताया कि स्पेशल ट्रेन से तीर्थयात्रियों को लेकर आज आठवें दिन यात्रा प्रातः 5.30 बजे पार्श्वनाथ रेलवे स्टेशन पर पहुँची जहां से बस द्वाराशासनपति भगवान महावीर स्वामी को केवलज्ञान की प्राप्ति स्थल ऋजुवालिका जी तीर्थ के दर्शन करते हुए जैन धर्म की मान्यताओं के अनुसार पावन पुण्य धरा तीर्थराज श्री सम्मेद शिखर पहुँची। नाहर ने बताया कि जैन आस्था का सर्वाेच्च केन्द्र श्री सम्मेद शिखर जी के स्मरण मात्र से हमारे प्रेरणा पुंज में आत्मिक आनन्द की अनुभूति होती हैं।
मुख्य संघपति एवं मूख्य सयोजक मनमोहन राज सिंघवी तथा संघपति दिलीप सुराणा ने बताया कि नवकारसी के पश्चात सभी यात्रियों ने प्रमुख मंदिरों में जाकर अपनी अपनी मान्यताओं के अनुसार पूजा अर्चना कर जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिभाव से सराबोर कर दिया।
संघपति शान्तिलाल जैन एवं संघपति महावीर चौधरी ने बताया कि यात्रा के अन्तिम पड़ाव में शामिल उदयपुर से शहर विधायक ताराचंद जैन,पूर्व विधान सभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत सहित कई गणमान्य व्यक्ति पधार रहे हैं।
जेएसजीआईएफ मेवाड रिजन संगीनी कन्विनर मधू खमेसरा ने बताया कि दोपहर भोज के बाद महिलाओं की मेहँदी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महिलाओं ने पारम्परिक गीतों एवं नृत्य के साथ मेहंदी का आनंद लिया।
धार्मिक कार्यक्रम संयोजक आलोक पगारिया ने बताया कि आज रात्रि में भव्य भक्ति संध्या एवं यात्रा में योगदान देने वालों का बहूमान किया। सचिव महेश पोरवाल ने बताया कि यात्रा को सफल बनाने में विजय सिशोदिया प्रकाश कोठरी गुणवंत वागरेचा अरविंद बडाला आदि ने प्रभावी भूमिका का निर्वहन कर रहे।

No comments