Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

चित्तौडा ने सूक्ष्म पुस्तिका में करवा चौथ का पूजा थाल बनाया

उदयपुर। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चौथ को आयोजित करवा चौथ पर्व पर उदयपुर के सूक्ष्म पुस्तिका शिल्पकार चन्द्रप्रकाश चित्तौडा ने करवा चौथ पू...


उदयपुर। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चौथ को आयोजित करवा चौथ पर्व पर उदयपुर के सूक्ष्म पुस्तिका शिल्पकार चन्द्रप्रकाश चित्तौडा ने करवा चौथ पूजा थाल पुस्तिका आकारनुमा का निर्माण किया है। पुस्तिका में थाल के साथ कलश, दीपक, अगरबत्ती, के साथ शंख को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही पुस्तिका में विधि व विविध चित्रों को संकलित किया है। चित्तौडा ने बताया कि इस पुस्तिका के माध्यम से वे दाम्पत्य जीवन के आदर्श को व करवा चौथ के व्रत की महिमा को आमजन तक पहुंचाना है। चौबीस पृष्ठ की यह पुस्तिका दो इंच चौडी व 3 इंच लंबी है। इस सूक्ष्म व आकर्षक पुस्तिका को यहां विवि मार्ग स्थित चित्तौडा हस्त शिल्प कला करवा चौथ की कथा, व्रत की विधि, पूजन केन्द्र पर देखा जा सकता है।

No comments