Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

श्रीमाली ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने किया सामूहिक करवा चौथ उद्यापन

उदयपुर। श्रीमाली ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में भव्य करवाचौथ उद्यापन रविवार को सम्प्पन हुआ।  समिति के सह संयोजक प्रदीप श्रीम...


उदयपुर। श्रीमाली ब्राह्मण समाज वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में भव्य करवाचौथ उद्यापन रविवार को सम्प्पन हुआ। 

समिति के सह संयोजक प्रदीप श्रीमाली ने कहा कि समाज का सामूहिक उद्यापन भंडारी दर्शक मंडप, उदयपुर रविवार को किया गया जिसमें समाज 50 मातृ शक्ति द्वारा उद्यापन किया गया। एक उद्यापन के साथ 14 गोवनिया पूजन करती है जिसके चलते हुए समाज की 800 से ज्यादा मातृ शक्ति ने मां चौथ माता का पूजन कर अपने पति के लिए परिवार के लिए मंगलकामना की पूजन के पश्चात चंद्रमा को अर्घ्य दिया। पूजन में साड़ी बिंदी कुमकुम, मेहंदी, लौठा नारियल करवा एवं ब्लाउज पीस प्रत्येक महिला को ओर प्रमुख गोवनी के साथ को एक लाल साड़ी भेंट स्वरूप दी गई। समाजिक समरसता समाज में बढे और एकजुटता का भाव समाज में हो इसी सोच के साथ आंने वाले समय में भी श्रीमाली वैलफेयर सोसायटी समाज को जोड़ने के उतम कार्य शिक्षा के क्षेत्र में युवा आगे बढ़े यह कार्य किया जाएगा। कृष्णचंद व्यास बलीचा, एडवोकेट ञिलोक दशोतर, सुनीता श्रीमाली , रेखा श्रीमाली, वंदना श्रीमाली, लीला श्रीमाली , श्रीमती हेमलता त्रिवेदी, चन्द्रकला दशोतर,

खेमशंकर श्रीमाली कड़िया, परमेश्वर श्रीमाली व समाज सेवी जगदीश ओझा सहित समाज के वरिष्ठ जन और वरिष्ठ मातृत्व शक्ति द्वारा यह उतम मंगल कार्य किया गया। 2100 समाजजन का महा प्रसाद बनाया गया। यह महाप्रसाद चंद्रप्रकाश श्रीमाली द्वारा बनाया गया। समाज की उद्यापन में माता बहिनों द्वारा शानदार तैयारी रही। व्रत उद्यापन के लिए बाजोट की व्यवस्था समाज द्वारा की गई। 

पूजन व्यवस्था एक आयोजन को सुंदर स्वरूप देने में समाज की मातृत्व शक्ति  तारा श्रीमाली, करुणा श्रीमाली, हेमलता श्रीमाली, रानीबाल श्रीमाली, सुनीता श्रीमाली, कुसुम श्रीमाली,दमयंती श्रीमाली, अंजना श्रीमाली, साधना श्रीमाली, गिरिजा श्रीमाली, स्वाति श्रीमाली, ममता श्रीमाली , खुशलता श्रीमाली, वैशाली श्रीमाली, नेहा श्रीमाली, रेखा श्रीमाली, सुशीला श्रीमाली सहित अनेक संख्या में इन आयोजन में मौजूद रहकर इस भव्य आयोजन को सफल बनाया। 

No comments