प्रतिभागियों को प्रस्तति पत्र एवं ट्रॉफी देकर किया सम्मानित उदयपुर,21 अक्टूबर। पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्प...
प्रतिभागियों को प्रस्तति पत्र एवं ट्रॉफी देकर किया सम्मानित
उदयपुर,21 अक्टूबर। पेसिफिक मेडिकल यूनिवर्सिटी के पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल के मनोचिकित्सा विभाग एवं क्लीनिकल साइकोलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में विजयी रहे प्रतिभागियों को आज प्रस्तति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों जैसे रोल-प्ले,निबंध, पोस्टर,हेल्थ टॉक एवम नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न स्पर्धाओ में पेसिफिक यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ.एम.एम.मंगल,प्रो.प्रेसिडें टडॉ.संगीता चौहान,डॉ.नीता साही,डॉ.रीतु भटनागर,क्लिनिकल साइकोलॉजी के डॉ.दीपक कुमार सालवी एवं तिरुपति कॉलेज ऑफ नर्सिंग के डीन डॉ.के.सी.यादव आदि की उपस्थिति रही।
मनोचिकित्सा विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाघ्यक्ष डॉ.एस.सी.मेहता ने बताया कि इस विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों पर खुली बातचीत को प्रोत्साहित करना था। आधुनिक जीवन के बढ़ते तनाव को देखते हुए,इस कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को पहचानने और समय पर सहायता प्राप्त करने के महत्व पर जोर दिया गया।
इस दौरान मनोचिकित्सा विभाग एवं क्लिनिकल साइकोलॉजी विभाग के विधार्थीयों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आम लोगो को मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया गया।
--

No comments