Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

धन्वंतरि महोत्सव के अंतर्गत धन्वंतरि सप्ताह का आगाज होगा मंगलवार 22 अक्टूबर से

22 अक्टूबर से होंगे विभिन्न कार्यक्रम उदयपुर, 21 अक्टूबर। राजकीय आदर्श आयुर्वेद विभाग उदयपुर में 22 से 29 अक्टूबर तक आयुर्वेद दिवस एवं धन्वं...


22 अक्टूबर से होंगे विभिन्न कार्यक्रम

उदयपुर, 21 अक्टूबर। राजकीय आदर्श आयुर्वेद विभाग उदयपुर में 22 से 29 अक्टूबर तक आयुर्वेद दिवस एवं धन्वंतरि सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 

औषधालय प्रभारी एवं वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी वैद्य शोभालाल औदीच्य ने इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया कि इस सप्ताह के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

22 अक्टूबर को आयुर्वेद पर रोगी जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोगों को आयुर्वेद के लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी। 23 अक्टूबर को कर्मचारियों के कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन एवं स्वास्थ्य के लिए आयुर्वेद को बढ़ावा देने पर विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, ताकि कर्मचारियों की उत्पादकता में वृद्धि की जा सके।

24 अक्टूबर को महिला स्वास्थ्य पर आधारित जागरूकता एवं परामर्श कार्यक्रम होगा, जिसमें महिलाओं को स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। 25 अक्टूबर को आयुर्वेद में प्रकृति परिक्षण पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें रोगियों की जांच से संबंधित जानकारी साझा की जाएगी।


26 अक्टूबर को फतहसागर पर आयुर्वेद जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद, 27 अक्टूबर को तेरापंथ भवन में धन्वंतरि महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। 28 अक्टूबर को निशुल्क छात्र स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा, और वैश्विक जागरूकता के लिए "I Support Ayurveda" सेल्फी अभियान भी चलाया जाएगा। अंत में, 29 अक्टूबर को धन्वंतरि सप्ताह का समापन किया जाएगा।


No comments