उदयपुर में होगा भव्य समारोह का आयोजन, आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 60 चिकित्साधिकारियों कर्मचारियों का होगा सम्मान उदयप...
उदयपुर में होगा भव्य समारोह का आयोजन, आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 60 चिकित्साधिकारियों कर्मचारियों का होगा सम्मान
उदयपुर, 25 अक्टूबर। उदयपुर में रविवार 27 अक्टूबर को हरिश्चन्द माथुर रिपा, रानी रोड, उदयपुर में 11.30 बजे संभाग स्तरीय धन्वन्तरी महोत्सव एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नवं आयुर्वेद दिवस भी मनाया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक और वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदिच्य ने बताया कि इस महोत्सव में आयुर्वेद के प्रवर्तक भगवान धन्वन्तरी की जयंती को विशेष रूप से मनाया जाएगा।
इस समारोह में आयुर्वेद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, नर्सों, कम्पाउण्डरों एवं परिचारकों को सम्मानित किया जाएगा। आयुर्वेद चिकित्सा प्रणाली के प्रति लोगों को जागरूक करने एवं इसके महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।
अतिरिक्त निदेशक उदयपुर संभाग डॉ कृपासंत ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, अध्यक्ष के रूप में पेसिफिक यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. भगवती प्रकाश शर्मा, और विशिष्ट अतिथियों के रूप में उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, शहर विधायक ताराचंद जैन, पूर्व आयुर्वेद निदेशक डॉ. कनक प्रसाद व्यास , और प्राचार्य मदन मोहन मालवीय आयुर्वेद महाविद्यालय डॉ. महेश दीक्षित शिरकत करेंगे। इसके अलावा संभाग के अतिरिक्त निदेशक एवं सभी उपनिदेशक भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।
इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य आयुर्वेद के प्रति जागरूकता फैलाना और समाज में इसके महत्व को उजागर करना है।
समारोह में शामिल होने के लिए सभी आयुर्वेद प्रेमियों, चिकित्सकों और आम जनता को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर आयुर्वेद के लाभों को समझने और इसे अपनाने की दिशा में महत्वपूर्ण विचार-विमर्श होगा।
डॉ. औदिच्य ने सभी से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर आयुर्वेद के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को व्यक्त करें।

No comments