Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

खाटू निज मंदिर के संरक्षक प्रताप सिंह चौहान ने उदयपुर में बन रहे खाटूश्याम मन्दिर स्थल का अवलोकन किया

-श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने किया स्वागत उदयपुर। खाटूश्याम निज मन्दिर के संरक्षक प्रताप सिंह चौहान ने शुक्रवार को दोपहर में श्...


-श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने किया स्वागत

उदयपुर। खाटूश्याम निज मन्दिर के संरक्षक प्रताप सिंह चौहान ने शुक्रवार को दोपहर में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से डबोक एयरपोर्ट रोड पर बन रहे श्री श्याम मन्दिर स्थल का अवलोकन किया और उदयपुर में भी श्याम प्रभु का मंदिर बनने पर खुशी जाहिर की। 



ट्रस्ट के अध्यक्ष शशिकांत खेतान के अनुसार प्रताप सिंह दोपहर में निर्माणाधीन मंदिर स्थल पहुंचे थे। इस मौके पर श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के अशोक पोद्दार, विष्णु जी, उमेश दाधीच, बाल कृष्ण शर्मा, रुपसिंह राठौड आदि ने स्वागत अभिनंदन किया। श्री सिंह ने मन्दिर स्थल का पूरा भ्रमण किया और एक-एक चीज को बारीकी से देखा और समझा। उन्होंने अपनी ओर से कुछ सुझाव भी दिए। अवलोकन के पश्चात मंदिर निर्माण पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा अपना मार्ग दर्शन व आशीर्वाद प्रदान किया। श्री चौहान ने शीघ्र भव्य विशाल मन्दिर बनने की कामना की और कहा कि उदयपुर में बाबा श्याम का मंदिर बनने से यहां के भक्त भी धन्य हो जाएंगे। जो लोग बाबा के दर्शनों के लिए खाटू नहीं पहुंच पाते वे भक्त यहां दर्शन कर बाबा का आशीर्वाद ले सकेंगे। इस मौके पर श्री खेतान व अन्य पदाधिकारियों ने श्री सिंह को भरोसा दिलाया कि मंदिर का निर्माण पूर्ण वास्तुकला के साथ गुणवत्ता पूर्ण भी होगा। 



No comments