Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

राजस्थान के 9 कूडो खिलाड़ी भारतीय टीम में शामिल

यूरेशियन कूड़ो इंटरनेशनल चेम्पियनशिप-2024 अरमेनिया में भाग लेंगे उदयपुर, 17 अक्तुबर, मुख्यालय कूड़ो राजस्थान, एशियाई देश अरमेनिया में 18 से 22...


यूरेशियन कूड़ो इंटरनेशनल चेम्पियनशिप-2024 अरमेनिया में भाग लेंगे

उदयपुर, 17 अक्तुबर, मुख्यालय कूड़ो राजस्थान, एशियाई देश अरमेनिया में 18 से 22 अक्टूबर को सम्पन्न होने वाली कूड़ो की अंतरराष्ट्रीय चेम्पियनशिप यूरेशियन कप कूड़ो-2024 के लिए गठित भारतीय टीम में राजस्थान के 9 लड़ाके (फाइटर्स) चयनित हुए।

कूड़ो राजस्थान के मुख्य प्रशिक्षक एवं अंतर्राष्ट्रीय मार्शलआर्ट्प्रशिक्षक शिहान् राजकुमार मेनारिया ने बताया कि भारत के मुख्य कूड़ो कोच हांशी मेहुल वोरा के नेतृत्व वाली 26 सदस्यीय भारतीय टीम को बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम एवं राजस्थान के कैबिनेट मिनिस्टर से योगेश्वर जी गर्ग मुख्य सचेतक राजस्थान सरकार ने भारत माता की जय के नारों,  माल्यार्पण एवं शुभकामनाओं के साथ मुंबई एयरपोर्ट से विदा किया। 



श्री मेनारिया ने बताया कि कूड़ो की  एशियाई चौंपियनशिप में भाग ले रही 26 सदस्य भारतीय टीम में सम्मिलित राजस्थान के 9 लड़ाकों में 3 बालिकायें भी चयनित हैं। 

जोधपुर के प्रिंस कानूनगो, सुश्री ख्याति परमार एवं मुकेश पटेल, बीकानेर के चिरंजीव कुमार तिवारी, जालोर की सुश्री विधि राज कंवर एवं राहुल कुमार, जयपुर के बाबूलाल चौधरी एवं अलवर के सुश्री वृंदा सोनी एवं अर्पित चौधरी भारतीय टीम में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।

No comments