Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

मार्बल एसोसिएशन में राइजिंग राजस्थान के तहत जिला इन्वेस्टर्स समिट में निवेश प्रस्तावों पर चर्चा

उदयपुर। राज्य में निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करने हेतु राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे राइजिंग राजस्थान के तहत उदयपुर जिले में निवेश...


उदयपुर। राज्य में निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित करने हेतु राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे राइजिंग राजस्थान के तहत उदयपुर जिले में निवेश समिट के आयोजन हेतु आज उदयपुर मार्बल एसोसिएशन, लघु उद्योग भारती, जिला प्रसाशन, जिला उद्योग केंद्र तथा रिको के सयुक्त तत्वाधान में औद्योगिक निवेश पर चर्चा करने हेतु बैठक आयोजित की गई।

अध्यक्ष पंकज गंगावत ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट में निवेश प्रस्तावों पर चर्चा हेतु जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक शेलेन्द्र और रीको के वरिष्ठ उप महाप्रबंध अजय पंड्या ने मिलकर नए व्यापारियों को उद्योग लगाने में आ रही समस्यों को सुनते हुए उनका प्रसाशनिक स्तर पर हर संभव समाधान करने हेतु आश्वस्त किया। मार्बल एसोसिएशन द्वारा पिछले काफी वर्षों से भीलों का बेदला औद्योगिक भूमि विस्तार में आ रही समस्याओं को उपस्थित अधिकारियो के समक्ष रखा जिस पर माननीय जिलाधीश महोदय ने जल्द से जल्द इसका समाधान करने हेतु भरोसा दिलाया।
अध्यक्ष पंकज गंगावत ने 250 से ज्यादा नए उद्योग लगाने हेतु व्यापारियों से किए गए लगभग 600 करोड़ के निवेश प्रस्ताव (डव्न्) की फाइल भी माननीय जिलाधीश महोदय को दी गई। साथ ही निवेदन किया की सुखेर औद्योगिक क्षेत्र के नजदीक ही मार्बल जोन के नाम से नया औद्योगिक क्षेत्र आवंटित किया जाए।
सचिव नीरज शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों का पगड़ी और उपरना पहनाकर सभी का स्वागत किया। इस बैठक में पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राव, उपाध्यक्ष राजेंद्र मौर, सह सचिव नरेन्द्र सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष कुलदीप जैन, लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष मनोज जोशी, सचिव कपिल सुराना व विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

No comments