उदयपुर, 27 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला कार्यालय के मीडिया सेंटर पर पूर्व मंत्री एवं निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद्र कृपलानी ने पत्रकारों...
उदयपुर, 27 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला कार्यालय के मीडिया सेंटर पर पूर्व मंत्री एवं निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद्र कृपलानी ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए आगामी दिनों में होने वाले सलूंबर विधानसभा चुनाव के संबंध में उपस्थित मीडिया को संबोधित किया।
उन्होंने पूर्ववती कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए झूठे वादों को प्रमुखता से गिनाते हुए जिनमें प्रमुख रूप से राहुल गांधी द्वारा किया गया ऋण माफी का वादा, स्टेट हाईवे 32 को नेशनल हाईवे से जोड़ना,जयसमंद झील हेतु डीपीआर बनवाना आदि का जिक्र किया, साथ ही वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा सलूंबर विकास हेतु माही नदी का अधिशेष जल जाखम बांध के माध्यम से जयसमंद झील में लाने के लिए 7000 करोड़ एवं माही वं सोम नदी के अधिशेष पानी को भी जयसमंद में लाने हेतु 7100 करोड़ का प्रावधान करने हेतु मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया, डीएमएफटी फंड से सड़क, पुलिया एवं विद्यालयों में कक्ष बनाने के लिए बजट प्रावधान का उल्लेख किया, विद्युत व्यवस्था, पर्यटन विकास, जिले का सीमांकन में विस्तार हेतु जानकारी प्रदान की।
सलूंबर विधानसभा भाजपा द्वारा विजयी होने का दावा किया, पूछे जाने पर कहा भाजपा में कोई फुट नहीं, सभी जने भाजपा के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं यह सिर्फ विपक्ष द्वारा फैलाया गया भ्रम है,बाप पार्टी के प्रभाव पर कहा कि क्षेत्र के सभी युवा भाजपा के साथ हैं ।
सरकार की भावी योजनाओं को बताते हुए उन्होंने कहा कि उदयपुर सलूंबर बांसवाड़ा रतलाम को नेशनल हाईवे घोषित कर फोरलेन बनाने का काम किया जाएगा, महाराणा प्रताप स्मारक चावंड हाडा रानी महल विश्व प्रसिद्ध जयसमंद झील का पर्यटन की दृष्टि से सर्किट का विकास किया जायेगा। जयसमंद झील के नीचे वाले भाटफॉर्म क्षेत्र में निवासरत काश्तकारों कि भूमि को कांग्रेस सरकार द्वारा बेदखल करने के आदेश को निरस्त करा उन्हें राहत देने का काम किया जाएगा।
संभाग मीडिया प्रभारी चंचल अग्रवाल ने बताया प्रेस वार्ता में उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी नाहर सिंह जोधा,शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली, देहात जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त सिंह चौहान,सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, प्रदेश प्रवक्ता विकास बारहेट, देहात जिला उपाध्यक्ष कैलाश गांधी, मीडिया सह प्रभारी अशोक आमेटा आदि उपस्थित थे ।

No comments