Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को नमन: चित्तौड़ा ने लघु पुस्तिका में किया स्मृति संग्रह

उदयपुर, 22 अक्टूबर। पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत की जन्मतिथि के अवसर पर शहर के ख्यातनाम कलाकार चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा ने लघु पुस्त...


उदयपुर, 22 अक्टूबर। पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत की जन्मतिथि के अवसर पर शहर के ख्यातनाम कलाकार चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा ने लघु पुस्तिकाए बनाकर उनकी स्मृतियों का संग्रह कर श्रृद्धांजलि अर्पित की है। 

चित्तौड़ा ने बताया कि कला के क्षेत्र में उन्हें प्रोत्साहित करने में स्व श्री शेखावत जी का अहम योगदान है। चित्तौड़ा ने बताया कि वर्ष 2003 में उदयपुर के गुलाबबाग में आयोजित एक कार्यक्रम में उनके द्वारा बनाई कृति का विमोचन कर स्व. श्री शेखावत जी ने उनके कंधे पर हाथ रखकर उनकी कला की सराहना की और आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया, तब से वे उन्हें अपना पथ प्रदर्शक मानते है। चित्तौड़ा ने स्व. भैरोंसिंह शेखावत द्वारा उनकी पुस्तक में लिखे गये कंटेट व ऑटोग्राफ को अविस्मरणीय स्मृति रूप में अपनी प्रेरणा का स्रोत मानकर संभाल रखा है।

फोटो स्मृति ..कलाकार चित्तौड़ा द्वारा बनाई लघु पुस्तिका में पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत द्वारा लिखा गया कंटेंट।


No comments