Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

अमृतांजलि आयुर्वेद प्रा लि के संदीप पाटीदार मुंबई में व्यवसाय कृषि क्षेत्र में उद्यम रत्न पुरस्कार से सम्मानित

मुंबई में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनाली बेंद्रे ने प्रदान किया सम्मान R NEWS MEWAR उदयपुर। अमृतांजलि आयुर्वेद प्राइवेट लिमिटेड, उदयपुर के ...




मुंबई में बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनाली बेंद्रे ने प्रदान किया सम्मान

R NEWS MEWAR

उदयपुर। अमृतांजलि आयुर्वेद प्राइवेट लिमिटेड, उदयपुर के निदेशक संदीप पाटीदार को व्यवसाय कृषि क्षेत्र में उद्यम रत्न पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है। मुंबई में 29 अक्टूबर 2024 को यह सम्मान दिया गया। श्री पाटीदार औषधीय पौधों और जड़ी-बूटियों के क्षेत्र में जैविक खेती और जैविक उत्पाद निर्माण में सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। 

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा सोनाली बेंद्रे द्वारा प्रदान किया गया। निदेशक संदीप पाटीदार को यह पुरस्कार आयुर्वेदिक कृषि के क्षेत्र में गुणवत्ता और सेवा के प्रति समर्पण के लिए दिया गया है। अमृतांजलि आयुर्वेद पिछले 20 वर्षों से कृषि क्षेत्र में घरेलू और विदेशी बाजार में सेवाएं प्रदान कर रहा है। वर्तमान समय में जब हर चीज में रासायनिक उर्वरक का उपयोग हो रहा है, अमृतांजलि आयुर्वेद समाज में जैविक खाद्य और औषधीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जैविक खेती पर कार्य कर रहा है, ताकि लोगों को कैंसर, हार्ट अटैक, ब्लड प्रेशर और अन्य घातक बीमारियों से बचाया जा सके।


No comments