सामूहिक विवाह से संबंधित जानकारियां भी इस चैनल पर मिलेगी: आकाश बागडी उदयपुर। खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन ने सोमवार को अपना यूट्यूब चैनल लॉन्...
सामूहिक विवाह से संबंधित जानकारियां भी इस
चैनल पर मिलेगी: आकाश बागडी
उदयपुर। खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन ने सोमवार
को अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च किया। समाज का यह पहला यूट्यूब चैनल है जिसमें समाज की
गतिविधियां प्रसारित की जाएगी।
खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन के राष्ट्रीय
अध्यक्ष्ज्ञ आकाश बागडी ने सोमवार को जारी अपने प्रेस बयान में बताया कि जिस
प्रकार से संगठन की गतिविधियां और प्रकल्प बढते जा रहे हैं उसको देखते हुए संगठन
से पदाधिकारियों से विचार विमर्श के बाद सोमवार को खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन के
यूट्यूब चैनल लॉन्च किया गया। इसे यूट्यूब पर केएसआरएस खटीक समाज राष्ट्रीय संगठन
के नाम से सर्च किया जा सकता है। बागडी ने बताया कि इस चैनल में सिर्फ खटीक के
सामाजिक कार्यक्रम ही प्रसारित किए जाएंगे। फरवरी माह में खटीक समाज राष्ट्रीय
संगठन की ओर से 21 जोडों का सामूहिक विवाह भी निशुल्क करवाया जा
रहा है। सामूहिक विवाह से संबंधित जानकारियां भी इस चैनल के माध्यम से समाजजनों तक
पहुंचाई जाएगी। संगठन के संस्थापक जय निमावत ने बताया कि खटीक समाज का यूट्यूब
चैनल भी समाज को आगे बढाने का एक प्रयास है। संगठन की ओर से आए दिन कोई न कोई
गतिविधि की जा रही है जिसे समाज तक पहुंचाने के लिए यह चैनल एक माध्यम बनेगा।

No comments