Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

उदयपुर में थाना प्रताप नगर पुलिस ने वाहनों की बैटरी चोरी करने वाली गैंग का किया पर्दाफाश

गिरोह के सरगना सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, 26 वारदातों का हुआ खुलासा, 37 बैटरी व दो कार जब्त जयपुर/उदयपुर, 25 अक्टूबर। उदयपुर जिले की प्रताप न...


गिरोह के सरगना सहित पांच आरोपी गिरफ्तार, 26 वारदातों का हुआ खुलासा, 37 बैटरी व दो कार जब्त

जयपुर/उदयपुर, 25 अक्टूबर। उदयपुर जिले की प्रताप नगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर,आसपास के क्षेत्र, हाईवे, होटल-ढाबों पर खड़े ट्रकों से बैटरियां तथा भंगार के गोदामों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर गैंग के मुख्य सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने पूछताछ में उदयपुर व अन्य जिलों में 26 वारदात करना कबूल किया है। पुलिस ने अभियुक्तों से वारदात में प्रयोग दो कारें एवं चुराई गई महंगी ब्रांड की 37 बैटरियां जब्त की है।

एसपी योगेश गोयल ने बताया कि 23 अक्टूबर को ट्रांसपोर्ट व्यवसाय नरेंद्र सिंह राणावत द्वारा रिपोर्ट दी गई कि उसका ऑफिस प्रताप नगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में है। उसके ऑफिस में विभिन्न कंपनियों की बैटरी रखी हुई थी। 22 अक्टूबर की रात अज्ञात व्यक्तियों ने ऑफिस का ताला तोड़कर अंदर रखी आठ बैटरियां चुरा ली। रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज का अनुसंधान शुरू किया गया।

शहर में बैटरियां चुराने की वारदातों को देखते हुए एसपी गोयल द्वारा चोरी की इन घटनाओं की खुलासे के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा व सीओ छगन पुरोहित के सुपरविजन एवं एसएचओ प्रताप नगर भरत योगी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा आसूचना व तकनीकी सहयोग से मामले में आरोपी गौतम पुत्र नाथ लाल व लालु राम पुत्र गोता निवासी गुडली थाना कुराबड, धनराज उर्फ प्रकाश पुत्र वरदा निवासी सुरो का गुडा थाना कुराबड, लालाराम पुत्र पदा निवासी कोट थाना कुराबड एवं इन्दर लाल पुत्र वालचंद निवासी छोटी वली थाना कुराबड जिला उदयपुर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने उदयपुर व अन्य जिलों में भंगार एवं बैटरी चोरी की 26 वारदात करना स्वीकार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 37 बैटरी भी बरामद की है। पुलिस की टीम गिरफ्तार इन आरोपियों से घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों, उनकी भूमिका व अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपी धनराज एवं इन्दर लाल के विरुद्ध विभिन्न थानों में कुल 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

नशे की लत और कर्जा चढ़ने पर बनाया गिरोह

इस गैंग का संरगना गौतम उर्फ़ गुरु भंगार का काम करता है जो नशे का आदी है। इस वजह से उस पर काफी कर्ज हो गया था। कर्ज और अपने नशे के शौक को पूरा करने के लिए बड़ी वारदात का प्लान करने अपने गांव के आसपास रहने वाले लालाराम, धनराज उर्फ प्रकाश, लालू राम व इन्दर लाल के साथ अपना गिरोह बनाया। आरोपी रात के समय स्विफ्ट व वेगनआर कार से उदयपुर व आसपास के जिलों में नेशनल हाईवे, ढाबों व होटल पर जाकर रेकी कर वहां खड़ी वाहनों की बैटरी के साथ भंगार की दुकानों व गोदाम में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।


No comments