Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

एसएस 11 ने हराया सराय को, ट्राफी पर जमाया कब्जा

उदयपुर। मेवलिया प्रजापति समाज की प्रजापति प्रीमियर लीग — 15 के फाइनल मुकाबले में एसएस 11 ने सराय की टीम को हराते हुए ट्राफी पर कब्जा जमाया। ...


उदयपुर। मेवलिया प्रजापति समाज की प्रजापति प्रीमियर लीग — 15 के फाइनल मुकाबले में एसएस 11 ने सराय की टीम को हराते हुए ट्राफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले के बाद एमबी ग्राउंड में समापन समारोह हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि शहर जिला भाजपा मंत्री गजेन्द्र भंडारी थे। जबकि अध्यक्षता वागड मेवाड प्रजापति समाज संस्थान के जिलाध्यक्ष गणेशलाल प्रजापत घासा ने की। विशिष्ठ अतिथि के तौर पर पंचायत समिति सदस्य अजय व्यास, रक्तदाता युवा वाहिनी के संस्थापक कमलेश आचार्य व वरिष्ठ पत्रकार भगवान प्रजापत थे। इस मौके पर अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को पारिताषिक प्रदान किया। नरेश प्रजापत ने बताया कि एसएस 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 93 रन बनाए जबकि सराय की टीम दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 85 रन ही बना सकी और 8 रन से मैच हार गई। पारितोषिक वितरण से पूर्व मुख्य अतिथि गजेन्द्र भंडारी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी प्रतिभाओं को निखारने के लिए निरन्तर खेल से जुडे रहे। खेल से युवा अनुशासित होते हैं। गणेशलाल प्रजापत ने समाज स्तर पर हो रही इस प्रतियोगिता को निरन्तर आयोजित करने वाली टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से समाज के युवाओं को एक दूसरे से जोडती है।


No comments