Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

’मांजी मंदिर पर भव्य अन्नकूट महोत्सव सम्पन्न, विशेष श्रृंगार धराया गया

उदयपुर। श्री सरदार स्वरूप श्यामजी माझी मंदिर’ एवं  श्री श्री 1008 भूपाल विजय हनुमान मंदिर मांजी घाट पर भव्य अन्नकूट महोत्सव धूमधाम व हर्षाेल...


उदयपुर। श्री सरदार स्वरूप श्यामजी माझी मंदिर’ एवं  श्री श्री 1008 भूपाल विजय हनुमान मंदिर मांजी घाट पर भव्य अन्नकूट महोत्सव धूमधाम व हर्षाेल्लास से मनाया  गया।

इस मौके पर चारभुजा नाथ एवं बालाजी महाराज का विशेष श्रृंगार धराया गया तथा मंदिर परिसर को फूल मालाओं, विद्युत रोशनी, गुबारों से सजाया गया। चारभुजा नाथ एवं  बालाजी महाराज को 56  भोग धराये गए। अन्नकूट में विभिन्न प्रकार की मिठाई, ड्राईफूड, रोठ, नेवज, भोजन, फलों तथा विभिन्न प्रकार की नमकीन इत्यादि सामग्री धारण कराई गई। सर्वप्रथम सायंकाल 7 बजे चारभुजा नाथ की आरती की गई तथा साढे 7 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा, श्रीराम स्तुति, आरती की गई। पुजारी जी द्वारा बालाजी महाराज की भव्य महाआरती की गई। 


एक श्याम माझी मंदिर के नाम’ कार्यक्रम में गायक कलाकार विक्रम निकुंभ, ब्रह्मभट्ट, प्रमोद ओड़ द्वारा संगीतमय भजनों की प्रस्तुति दी गई। महिलाओं द्वारा देर रात तक भजन कीर्तन नृत्य किए गए। भजन संध्या का लाइव प्रसारण यूट्यूब चौनल पर किया गया, जिसमे सैकड़ो की संख्या में भक्तोजनो ने लाइव दर्शन किए एवं भजन संध्या का लाभ प्राप्त किया। अनकूट महोत्सव में भोजन महाप्रसादी की गई जिसमें सेकड़ों भक्त जनांे द्वारा महाप्रसाद ग्रहण किया गया। क्षेत्रवासियों, उदयपुर शहरवासियो के साथ साथ बाहर से आने वाले देशी विदेशी पर्यटकों ने भी चारभुजा नाथ एवं बालाजी महाराज का दर्शन कर आशीर्वाद लिया।  

इस वर्ष दीपावली पर्व के निमित्त देवस्थान विभाग द्वारा मांजी मंदिर पर सभी कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसके निमित्त व्यवस्थाओं में श्री सरदार स्वरूप श्यामजी मांजी मंदिर समिति के सदस्यों व धर्मप्रेमी भक्तजनों द्वारा सहयोग किया गया।

No comments