-धरोहर संस्था की ओर से कला, विज्ञान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन -20 से ज्यादा वर्कशॉप होगी और गीत-संगीत से भरपूर होगी शाम उदयपुर...
-धरोहर संस्था की ओर से कला, विज्ञान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन
-20 से ज्यादा वर्कशॉप होगी और गीत-संगीत से भरपूर होगी शाम
उदयपुर। यहां थर्ड स्पेस की पहली वर्षगांठ के मौके पर धरोहर संस्थान की ओर से पहली बार आर्ट्माेस्फेयर का आयोजन होगा। 3 दिन के इस मेघा उतसव में कला, विज्ञान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा देखने को मिलेगी। धरोहर के यह सभी कार्यक्रम भुवाणा स्थित थर्ड स्पेस में ही होंगें।
सीओओ केतन भट्ट ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि इस महोत्सव में 20 से ज्यादा कार्यशालाएं होंगी। जिसमें इत्र बनाने, चॉकलेट बनाने, कत्थक नृत्य, वॉल क्लामिंग, भरत नाट्यम और मिलिट से खाद्य वस्तुएं बनाने जैसी विधाएं शामिल होगी। कोई भी प्रतिभागी दो कार्यशालाओं में भाग ले सकेगा।
इसमें जयपुर के युग बैंड का कॉन्सर्ट, ओडिसी नृत्य और ताल- सूत्र का गायन तथा स्टोरी टेलिंग के कार्यक्रम भी आयोजित होगा। थर्ड स्पेस की पहली वर्ष गांठ पर ये फ्लैगशिप इवेंट हो रहा है, जो प्रति वर्ष आयोजित होंगे। तीन दिनों के लिए इस आयोजन का प्रवेश शुल्क 1299 रुपए तय किया गया है, जबकि एक दिन के लिए 500 रुपए रहेगा। प्रवेश के पश्चात कोई शुल्क नहीं है।
अविचल दुबे ने बताया कि थर्ड स्पेस शहर की ऐसी 5 मंजिला इमारत है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। इसकी वजह ग्रीन बिल्डिंग और पर्यावरण अनुरूप व्यवस्थाएं हैं। इमारत में एक हिस्सा कला को, वही दूसरा विज्ञान को और तीसरा खेल-कूद को समर्पित है। साथ ही इस बिल्डिंग में रंगमंच से लेकर सिनेमा हॉल तक मौजूद है। कम्युनिकेशन हेड अवनींद्र दुग्गड़ ने बताया कि बिल्डिंग का निर्माण एंग्लो- इंडियन पैर्टन पर किया गया है। जिसमें राजस्थान की संस्कृति से लेकर इंग्लैंड तक कि संस्कृति का समावेश है। इस बिल्डिंग में आकर्षण का केंद्र बावड़ी है, जिसे वास्तु शिल्प की कई अंतरराष्ट्रीय मैग्जीन में स्थान मिल चुका है।


No comments