Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

पूज्य जैकबआबाद सिंधी पंचायत द्वारा जरूरतमंद परिवार के बच्चों की शिक्षा सहायता के लिए 2 जून से आवेदन आमंत्रित

उदयपुर। पूज्य जैकबआबाद सिंधी पंचायत की शिक्षा समिति की बैठक शक्तिनगर स्थित श्री झूलेलाल भवन में पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री हरीश र...

उदयपुर। पूज्य जैकबआबाद सिंधी पंचायत की शिक्षा समिति की बैठक शक्तिनगर स्थित श्री झूलेलाल भवन में पंचायत अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री हरीश राजानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 

अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया कि सिंधी समाज में शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए पूज्य जैकबआबाद सिंधी पंचायत गत कई वर्षों से कक्षा 1 से 12वीं तक पढ़ने वाले उदयपुर शहर के सिंधी समाज के उन जरूरतमंद परिवार के बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है जो आर्थिक तंगी की वजह से आगे की पढ़ाई जारी रखने में असमर्थ हैं। पंचायत का उद्देश्य समाज के प्रत्येक युवा शिक्षित कर उसे आत्मनिर्भर बनाना है ताकि समाज का कोई  भी प्रतिभाशाली युवा आर्थिक तंगी के कारण शिक्षित होने से वंचित नही रहे।

पूज्य पंचायत द्वारा  वर्ष  भर की फीस उन विधार्थियों के स्कूलों में सीधे जमा कराई जाती हैद्य बैठक में निर्णय लिया गया के इस वर्ष भी उन जरूरतमंद परिवार के बच्चों जिनकी फीस 20,000 रुपये से अधिक नहीं है, कक्षा 1 से 12वीं तक में इस वर्ष नियमित विद्यार्थी के रूप में प्रवेश लिया हो, कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत विधार्थी ने पिछली कक्षा 50 प्रतिशत या अधिक  अंकों से  पास की हो से आवेदन आमंत्रित किये हैंद्य आवेदन हेतु पात्रता की शर्तें आवेदन पत्र में  विस्तृत रूप से दी गयी हैं तथा झूलेलाल भवन शक्ति नगर के नोटिस बोर्ड पर उपलब्ध हैं द्य ऐसे जरूरतमंद परिवार के बच्चों के अभिभावक झूलेलाल भवन, शक्ति नगर से दिनांक 2 जून 2025 से आवेदन फार्म प्राप्त कर आवेदन फॉर्म में दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार भरकर उसे 20 जून 2025 तक  झूलेलाल भवन, शक्ति नगर में जमा करा सकते हैं द्य आवेदन फॉर्म प्राप्त करने व जमा कराने का समय दोपहर 12 से 1 बजे तक है द्य अभिभावक झूलेलाल भवन से आवेदन फॉर्म लेने हेतु कृपया बच्चे के स्कूल  में प्रवेश की रसीद एवं जो कक्षा पास की है उसकी मार्कशीट साथ लेकर आवें द्य बैठक में पंचायत के संरक्षक प्रताप राय चुग एवं शिक्षा समिति के सदस्य  अशोक पाहुजा, किशोर झंबानी, राजेश चुग, डॉ. अशोक कुमार छादवानी, कमल पाहुजा, भारत खत्री, किशोर सिधवानी, हरीश सिधवानी, अमन असनानी आदि ने उपस्थित होकर अपने अपने विचार रखे। सभी ने शिक्षा को समाज की रीढ़ मानते हुए इस प्रयास को एक सकारात्मक कदम बताया।

अध्यक्ष राजानी ने समाज के सभी जरूरतमंद परिवारों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाएं और अपने बच्चों को शिक्षा के माध्यम से उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करें।

No comments