- वहां बता रखी थी समाधी, पर मौके पर कुछ नहीं था, शहर विधायक का प्रयास रंग लाया - दीवार के कारण कुछ सडक़ थी कच्ची उसे भी यूडीए ने हाथोंहाथ करव...
- वहां बता रखी थी समाधी, पर मौके पर कुछ नहीं था, शहर विधायक का प्रयास रंग लाया
- दीवार के कारण कुछ सडक़ थी कच्ची उसे भी यूडीए ने हाथोंहाथ करवाया पक्का
उदयपुर। उदयपुर शहर विधायक तारचंद जैन के प्रयासों से यूडीए ने बुधवार को लेकसिटी मॉल के सामने से सुभाषनगर की ओर जा रहे नए मार्ग को संकरा कर रही एक दीवार को तोडक़र इस अवरोध को दूर किया। इसके लिए विभाग स्तर पर और राजधानी स्तर पर कई प्रयास करने पड़े। साथ ही यहां करीब 200 फीट सडक़ का रास्ता जो कच्चा था उस पर डामरीकरण कर इस मार्ग को सुचारू रूप से शुरू किया गया। इस मार्ग पर दीवार के रूप में अवरोधक होने से चौपहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
जानकारी के अनुसार उदयपुर विकास प्राधिकरण ने करीब 2 वर्ष पूर्व आयड़ नदी के किनारे स्थित लेकसिटी मॉल के सामने एक वैकल्पिक मार्ग निकाला था, जो सुभाष नगर होते हुए सेवाश्रम से कनेक्ट हो रहा था। इस नए मार्ग से दुर्गानर्सरी रोड़ पर यातायात दबाव कम हो गया था पर लेकसटी मॉल की सीमा पर एक दीवार बनी थी थी, इस नए मार्ग के बीच तक आ रही थी और इधर नदी की ओर से भी एक दीवार बनी थी। दोनों ओर से दीवार आने पर लेकसिटी मॉल के समाप्त होते ही मार्ग संकरा हो रहा था, जिस कारण से इस रोड़ से निकलने वालों को चौपहिया वाहनों को परेशान होना पड़ता था। इस समस्या को स्थानीय लोगों ने शहर विधायक ताराचंद जैन को इस बारे में बताया। शहर विधायक ताराचंद जैन ने सडक़ के बीच मेें आ रही दीवार के बारे मेें अधिकारियों से पूछा तो पता चला कि यहां पर कोई समाधी की जमीन है, जिस कारण से अधिकारी बनी हुई दीवार नहीं हटा पा रहे थे, जबकि मौके पर किसी तरह की कोई समाधी नहीं थी। शहर विधायक ताराचंद जैन ने अधिकारियों से इस क्षेत्र की फाईल निकलवाई और स्थानीय स्तर पर और जयपुर स्तर पर इस समस्या का निराकरण करवाया। निराकरण होते ही यूडीए ने लेकसिटी मॉल के समाप्त होते ही अवरोध के रूप में आ रही दोनों ओर की दीवार तोडक़र रास्ता खोला। सडक़ के बीच में आ रही दीवार को हटाने के बाद बुधवार को शहर विधायक ताराचंद जैन मौके पर गए और यूडीए द्वारा वहां पर किए जा रहे डामरी करण के काम का शुभारंभ किया।
दीवार के कारण 200 फीट सडक़ थी कच्ची
लेकसिटी से सुभाषनगर वाले इस रास्ते पर जहां पर सडक़ के बीच मेें अवरोध के रूप में दीवार आ रह थी तो इस दीवार से करीब 200 मीटर सुभाषनगर की ओर सडक़ भी कच्ची थी, जिससे धूल और मिट्टी उड़ती रहती थी और वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस दीवार का हटाकर सडक़ चौड़ा करने के साथ ही यहां पर डामरीकरण का काम भी पूरा कर दिया। अब दुपहिया वाहन चालकों को धूल और मिट्टी से कोई परेशान नहीं होगी।

No comments