प्रकाश शर्मा R NEWS INDIA उस्ताद अंबालाल चौधरी स्मृति कुश्ती दंगल में पहलवनों ने खूब दिखाए दाव पेच उदयपुर। उस्ताद अंबालाल चौधरी स्मृति कुश...
उदयपुर। उस्ताद अंबालाल चौधरी स्मृति कुश्ती दंगल के समापन में बरसात के बावजूद चली कुश्तियां देखने के लिए दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा। अध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी ने उस्ताद के जीवनी पर प्रकाश डाल कर आने वाले बाल पहलवानों को प्रोत्साहित किया।
आयोजन सचिव यशवंत चौधरी ने बताया सर्वप्रथम सभी अतिथियों ने हनुमान जी की पूजा कर उस्ताद को याद किया। उसके बाद उदयपुर के अखाडा उस्तादों ने अखाड़ा पूजन कर हनुमान जी के उद्घोष के साथ कुश्तियां प्रारम्भ करवाई। दंगल में पुरुषों के साथ- साथ महिला पहलवानों ने भी खूब दाव पेच दिखाए। अतिथियों में एडकोवेट निर्मल कुमार पण्डित, गादीपति डॉ हेमंत जोशी, डॉ पंकज चौधरी, महेश मेवाड़ा, दामोदर बग़ोरा (पूर्व खेल अधिकारी राजसमंद) अनिरुद्ध सिंह जी भाटी ( पूर्व खेल अधिकारी चितौड़ ) गोपाल सालवी, सुनील चौधरी, मनोहर चौधरी, देवेंद्र साहू, बलवीर सिंह दिगपाल, महेश भावसार, जालमचंद जैन, प्रहलाद चौहान आदि उपस्थित रहे।
समिति के तकनीकी सलाहकार चित्रांशु चौधरी ने बताया कि दंगल में कुल 205 पहलवानों ने भाग लिया जिसमें उदयपुर - राजसमंद केसरी का खिताब कांकरोली के शिवदत्त चौधरी ने हासिल किया। द्वितीय कृष जोशी, तृतीय करण खोखावत और शिवदत हाडा रहे।
वहीं महिला केसरी का खिताब पलछिन जाट ने हासिल किया। द्वितीय नंदिनी, तृतीय लक्षिता और साजिया रही।
65 किग्रा में प्रथम सिद्धार्थ शर्मा, द्वितीय राकेश सिसोदिया, तृतीय स्थान पर दिव्यदर्शन मेनारिया व गर्वित राजोरा रहे, 60 किग्रा में प्रथम रणजीत सरदार, द्वितीय पंकज ओड, तृतीय स्थान पर नंदू पारासर व अजय बंजारा रहे। 55 किग्रा में प्रथम कृष्णा चौहान, द्वितीय मनीष नटवंश, तृतीय आर्यन सिंह अर्पित कुमार रहे। 50किग्रा में प्रथम अंकित ओड , द्वितीय सुरेन्द्र गोयल, तृतीय देवाराम गरासिया व मो. जीशान रहे। 45 किग्रा में प्रथम नरसिंह परिहार, द्वितीय करण राजपूत, तृतीय दक्ष व जतिन पण्डित रहे। 40 किग्रा में प्रथम तक्ष जाट, द्वितीय सौरभ गवारिया, तृतीय सुशील डबगर व लक्ष्यराज गायरी रहे। 35 किग्रा में प्रथम राजीव ओड, द्वितीय दक्ष मोदी तृतीय दीर्घायु सुथार व अजय ओड रहे। बालिका वर्ग 40 से 50 किग्रा में पलक सोनी, द्वितीय वंशिका कलाल, तृतीय वर्ष गायरी व आंचल कुमारी रही।
कोषाध्यक बगदीलाल चौधरी ने निर्णायक प्रभारी अंतराष्ट्रीय रेफरी संजीव मालिक और उनकी सभी निर्णायक कमेटी का धन्यवाद अर्पित किया जिन्होंने निष्पक्ष रूप से निर्णय दिए। कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट विष्णु पालीवाल ने किया।
दंगल को सफल बनाने के लिए पिछले एक महीने से कमलेश चौधरी, भगवतीलाल पालीवाल, अशोक सनाढ्य, प्यारेलाल सालवी, विजय बहादुर, विजय वैष्णव, सर्वेश्वर शर्मा, राधाकिशन सुथार, जयेश माली, गौरव पोरवाल, मनोज गवारिया, लोकेश गवारिया, डॉ राजेश माली, अजय बंजारा, सचिन दाहिमा, नितिन गवारिया, देव रावत, राहुल कलाल, रेहान हसन सभी कार्यकर्ताओं ने तन मन धन से सहयोग किया।

No comments