प्रकाश शर्मा R NEWS INDIA -अस्पताल परिसर में चल रहा है निशुल्क छाछ वितरण अभियान उदयपुर। भारतीय लॉयन्स परिसंघ की ओर से महाराणा भूपाल अस्पताल ...
प्रकाश शर्मा
R NEWS INDIA
-अस्पताल परिसर में चल रहा है निशुल्क छाछ वितरण अभियान
उदयपुर। भारतीय लॉयन्स परिसंघ की ओर से महाराणा भूपाल अस्पताल परिसर में निशुल्क छाछ वितरण का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार को करीब तीन हजार लोगों को निशुल्क छाछ पिलाई गई।परिसंघ के सचिव अनिल पारिख ने बताया कि पांच दिन के लिए यह अभियान अस्पताल परिसर में आपातकालीन यूनिट के सामने सुबह साढे दस बजे से शुरु किया जा रहा है। गुरुवार को अलंकार ज्वैलर्स के प्रोपराइटर मोहन माखिजा के मुख्य आतिथ्य में लोगों को छाछ पिलाई गई। सुबह साढे दस बजे जैसे ही छाछ वितरण का अभियान शुरु हुआ वैसे ही लोगों की भीड लग गई। पर्याप्त मात्रा में छाछ होने से किसी को निराश नहीं होना पडा। यह अभियान करीब दो घंटे तक चला। परिसंघ के संरक्षक इंदर सिंह मेहता, अध्यक्ष विजय सेठिया, उपाध्यक्ष नितिन पारिख व अन्य पदाधिकारियों ने माखिजा का स्वागत किया। माखिजा ने इस पहल की सराहना की और शहर में अन्य जगहों पर भी इस अभियान को क्रियान्वित करने का सुझाव दिया। इस अभियान में परिसंघ के महेंद्र टांक, एस एन कुमावत, राजेंद्र सिंह शेखावत, रिधान सेठिया, रंजना मेहता, भावना पंड्या, सुनीता सेठिया, कुसुम खोखावत, पुष्पा टांक, रेखा जैन, पारुल शाह, शर्मिला बंसल, नेहा कुमावत व ईशा गुप्ता ने निशुल्क छाछ वितरण में अपनी सेवाएं दी।

No comments