Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

सुखाडिया मेमोरियल मित्र मंडल एवं जेएसजी ग्रुप ने मनाई प्रताप जयंती

उदयपुर, 29 मई। सुखाडिया मेमोरियल मित्र मंडल एवं जेएसजी ग्रुप द्वारा 485वीं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जन्म जयंती पर हनुमान चालीसा से कार्...



उदयपुर, 29 मई। सुखाडिया मेमोरियल मित्र मंडल एवं जेएसजी ग्रुप द्वारा 485वीं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जन्म जयंती पर हनुमान चालीसा से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआं 

मेमोरियल मित्र मंडल के अध्यक्ष सुभाष मेहता ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि मेवाड़ की रक्षा हेतु महाराणा प्रताप ने घास की रोटी खाकर मुगलों को परास्त किया हैं। उन्होंने बताया कि हमें भी मन के अन्तर्मन से उन्हें स्वीकार करना होगा। 

मीडिया प्रभारी रमेश चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में सभी सदस्यों को हल्दीघाटी  की माटी एवं महाराणा प्रताप की तस्वीर की पूजा कर सभी सदस्यों को तिलक लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सदस्य गोपाल कनेरिया ने महाराणा प्रताप की जीवन का पूरा इतिहास बताया और जानकारी दी कि इनको कीका नाम से जाना जाता है। घनश्याम नागदा, लड्डू गोपाल प्रभा जैन एवं सुनीता चपलोत ने कविता व देशभक्ति के गाने सुनाए जिस पर सभी सदस्य नाचने गाने लगे। जिससे देश भक्ति का वातावरण बन गया। इस मौके पर महाराणा प्रताप के फोटो का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में नानकराम कस्तूरी, के एस सिसोदिया, ओमप्रकाश हरिओम लालाजी, नारायण लाल सेन, सोहनलाल कुमावत, ऋषि मिश्रा, राजेंद्र चौधरी, अभय जैन, करण सिंह नलवाया, गौतम नागौरी, अनिल चपलोत और शांतिलाल मेहता आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ठाकुरदास वैष्णव ने किया। 

No comments