Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

अन्तर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक सद्भाव कार्यक्रम में उदयपुर के बच्चों ने मचायी धूम

उदयपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय के तहत नृत्यधाम कला समिति द्वारा हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित शिम...


उदयपुर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय के तहत नृत्यधाम कला समिति द्वारा हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित शिमला कालीबाड़ी में आयोजित 5 दिवसीय इन्टरनेशनल कल्चरल हारमनी कार्यक्रम में उदयपुर सुर संगम संस्था के बच्चों ने धूम मचाते हुए अनेक पुरूस्कार जीते। कार्यक्रम आज सम्पन्न हुआ।

सुर संगम संस्था की रेणु गोरेर ने बताया कि कार्यक्रम में एकल नृत्य स्पर्धा में दियारा प्रथम, ख्वाहिश छात्रवृत्ति में जेनिशा व दु्रति प्रथम, प्रीत,वेनिशा,निर्विका,आनवी द्वितीय स्थान पर रही। युगल स्पर्धा में प्रथम निर्वि और नित्या,अर्धशास्त्रीय लघु समूह नृत्य में दियारा, ख्वाहिश,

इवांका, आनवी, वेनिशा ग्रुप प्रथम रहा। क्लासिकल जूनियर ग्रुप डांस में निर्वी, नित्या,आव्या, अहाना, जेनिशा, निर्विका, तृषा, धृति, प्रीत,सानवी प्रथम रही। लोकनृत्य जूनियर स्पर्धा में निर्वी, नित्या, आव्या, अहाना, जेनिशा, निर्विका, तृषा,दु्रति, प्रीत, सानवी प्रथम रहीं।

उन्होंने बताया कि शिमला में उदयपुर के बच्चों ने धूम मचाते हुए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है।

No comments