Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

त्रिमूर्ति साधना केन्द्र शेषपुर मोड़ में होगा सुप्रकाशमति माताजी का चातुर्मास

पांच दिवसीय बाल संस्कार शिविर सम्पन्न  उदयपुर।  गुरूमां सुप्रकाशमति माताजी के सानिध्य में शेषपुर मोड़़ स्थित त्रिमूर्ति साधना केन्द्र में पां...


पांच दिवसीय बाल संस्कार शिविर सम्पन्न 

उदयपुर। गुरूमां सुप्रकाशमति माताजी के सानिध्य में शेषपुर मोड़़ स्थित त्रिमूर्ति साधना केन्द्र में पांच दिवसीय बाल संस्कार शिविर आज सम्पन्न हुआ। जिसमें मुंबई, अहमदाबाद,उदयपुर एवं आस-पास के क्षेत्रों के लगभग 500 से अधिक बाल शिविरार्थियों ने भाग लिया।

चेयरमैन ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि समापन समारोह में सकल दिगम्बर बीसा नरसिंहपुरा वागड़ छप्पन समाज एवं समाज के अध्यक्ष, महामंत्री एंव समाज के सेठ आदि ने गुरू मां सुप्रकाशमति माताजी से 2025 का चातुर्मास शेषपुर मोड़ त्रिमूर्ति साधना केन्द्र में करने की विनती की। पिछले 14 वर्षाे से क्षेत्र की कमेटी,ट्रस्टी एंव सेठ आदि विनती कर रहे थे लेकिन गुरू मां की व्यस्तता के कारण क्षेत्र में चातुर्मास संभव नहंी हो पा रहा था लेकिन इस बार उनकी विनती रिक्त नहीं गयी और वर्ष 2025 का चातुर्मास उनकी झोली में डाल दिया।

उन्होंने बताया कि इस बार भी गुरू मां के समक्ष अनेक स्थानों से चाुतर्मास करने के आग्रह आयें लेकिन क्षेत्रीय समाज की भक्ति एवं शिविरार्थियों का उत्साह देखकर गुरू मां का 45 वां चातुर्मास श्री क्षेत्र त्रिमूर्ति अभिनन्दन साधना केन्द्र पंचतीर्थ शेषपुर मोड़ को प्रदान किया।  इस घोषणा के साथ ही कार्यक्रम स्थल जयकारों से गूंज उठा। सभी ने अपनी खुशी व्यक्त की।

इस अवसर पर गुय मां सुप्रकाशमति माताजी ने कहा कि यह शिविर में हमारे समाज में बहुत उचंाईयों पर पंहुचेगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास की भी अनेक घोषणायें हुई और कुछ योजनायें प्रस्तावित की गई।

गोदावत ने बताया कि सकल दिगम्बर जैन समाज उदयपुर की ओर से बलीचा स्थित ध्यानोदय तीर्थ पर इस वर्ष का चातुर्मास करने हेतु अप्रेल में माताजी के उदयपुर प्रवास के दौरान निवेदन किया था लेकिन इस वर्ष का चातुर्मास माताजी ने शेषपुर मोड़ को प्रदान किया।

No comments