Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

देबारी में श्याम मन्दिर आधार शिला पूजन 10 जून को, बोहरा गणेशजी को दिया प्रथम निमंत्रण

उदयपुर। श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के द्वारा तुलसीदास सराय डबोक एयरपोर्ट रोड पर निर्माणाधीन विशाल खाटूश्याम मन्दिर के गर्भगृह के आधार शिला पूजन ...


उदयपुर। श्री श्याम सेवा ट्रस्ट के द्वारा तुलसीदास सराय डबोक एयरपोर्ट रोड पर निर्माणाधीन विशाल खाटूश्याम मन्दिर के गर्भगृह के आधार शिला पूजन महोत्सव 10 जून को होगा। 

सोमवार को अध्यक्ष शशिकांत खेतान के नेतृत्व मे ट्रस्टीगण एवं श्याम भक्तों ने बोहरा गणेश जी मन्दिर पहुंच कर रिद्धि-सिद्धि के दाता श्री गणेशजी महाराज को सर्वप्रथम निमंत्रण दिया। श्री खेतान ने बताया कि वृहद स्तर पर आयोजित शिला पूजन महोत्सव में प्रथम सायं सवा पांच बजे से निर्माणाधीन मन्दिर के आधार स्थल पर स्थापित की जाने वाली शिलाओं की पूजा वृन्दावन के भागवत उपासक आचार्य ब्रजेश जी महाराज के सानिध्य मंे ट्रस्टीगण एवं गणमान्य लोगों के करकमलो से होगी। पश्चात मन्दिर प्रांगण मे सवा सात बजे से भव्य कीर्तन होगा। जिसमें भारत के सुप्रसिद्ध भजन गायक कोलकाता के संजू शर्मा, सम्बलपुर ओडिशा से शुभांगी सोनी तथा उदयपुर की जानी पहचानी स्वर कोकिला केमिता राठौड श्याम भजनों से आनन्दित कर देंगे। श्याम दरबार को भव्य रुप देने के लिए जयपुर से सांवरिया डेकोरेटर के शिल्पकार आ रहे हैं, जो कोलकात्ता बैंगलोर की फूलमालाओं से सुसज्जित श्रृंगार कर नयनाभिराम दरबार सजायेंगें। 


No comments