उदयपुर, 2 जून। पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया 3 जून को उदयपुर आएंगे। कार्यक्रम के अनुसार श्री कटारिया 3 जून ...
उदयपुर, 2 जून। पंजाब के राज्यपाल एवं चण्डीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया 3 जून को उदयपुर आएंगे।
कार्यक्रम के अनुसार श्री कटारिया 3 जून को मुंबई से प्रस्थान कर सुबह 11.15 बजे डबोक एयरपोर्ट आएंगे। वहां से 12 बजे सड़क मार्ग द्वारा स्मार्ट सिटी सभागार नगर निगम पहुंच कर नगर निगम आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों की बैठक लेंगे। शाम 4 बजे उदयपुर से जोधपुर के लिए सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान करेंगे। रात 9 बजे जोधपुर पहुंच कर रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 4 जून को जोधपुर में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेकर उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। श्री कटारिया शाम 4.30 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। इसके पश्चात् शाम 6 बजे भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित पं दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानवदर्शन हीरक जयंती समारोह में भाग लेंगे। अगले दिन 5 जून को श्री कटारिया सुबह 7.50 बजे डबोक एयरपोर्ट से विमान द्वारा चण्डीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे।
No comments