Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

एनआईएफ ग्लोबल उदयपुर के 2016-2024 बैच का भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित

  उदयपुर। एनआईएफ ग्लोबल उदयपुर की ओर से उस समय गर्व और भावनाओं से भरा पल देखने को मिला, जब संस्थान ने 2016 से 2024 बैच के छात्रों के लिए दीक...

 


उदयपुर। एनआईएफ ग्लोबल उदयपुर की ओर से उस समय गर्व और भावनाओं से भरा पल देखने को मिला, जब संस्थान ने 2016 से 2024 बैच के छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया।

यह समारोह प्रतिभा, समर्पण और परिवर्तन की एक रंगीन प्रस्तुति थी। फैशन डिज़ाइन, इंटीरियर डिज़ाइन और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े छात्रों को विधिवत उनकी डिग्रियाँ प्रदान की गईं, जो उनके शैक्षणिक सफर की सफलता का प्रतीक रहीं। दीक्षांत समारोह की शुरुआत परंपरागत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद संस्थान के नेतृत्व, मेंटर्स और विशेष अतिथियों ने प्रेरणादायक भाषण दिए।
प्राची मेहता, सेंटर डायरेक्टर, एनआईएफ ग्लोबल उदयपुर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह किसी अध्याय का अंत नहीं, बल्कि एक सशक्त यात्रा की शुरुआत है, जहाँ आपकी कला, आपकी सोच और आपका हुनर उद्योगों को नया रूप देंगे। हमें आप सभी पर गर्व है।
इस अवसर पर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए कई अतिथि अरुण माण्डोत,अरुण कुमार शर्मा, डॉ.आनन्द गुप्ता, भुवनेश्वरी, शक्तावत, श्रद्धा मुरडिया,आर्किटेक्ट सुनील लढ़ा, विशाल राठौड़, संदीप राठौड़ और कमलेश शर्मा मौजूद थे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक शब्दों से छात्रों को आत्मविश्वास, नवाचार और सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह का विशेष आकर्षण रनवे रिमेगिनेड राउंड रहा। जिसे एनआईएफ ग्लोबल उदयपुर के इंटीरियर डिजाइन विभाग के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया। रचनात्मकता और स्टाइल का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इसके साथ ही द्वितीय वर्ष के छात्रों साहिल रजानी, मोल्ली जैन, अनन्या तिवारी, खुशराज सिंह राव, स्नेहा जैन और हर्षिता रामनानी ने अपनी अवन्त ग्रेड थीम पर आधारित फैशन कलेक्शन प्रस्तुत किया, जो रचनात्मकता, परंपरा और आधुनिकता का बेहतरीन मिश्रण था।
इस मौके पर पूर्व छात्र भी शामिल हुए, जिन्होंने अपने अनुभव साझा किए। संस्थान के प्रति आभार व्यक्त किया और पुराने दिनों की यादों में खो गए। समारोह हंसी, तालियों और नम आंखों से भरा रहा, जब छात्रों ने अपने ग्रेजुएशन कैप हवा में उछाल कर अपने सपनों को उड़ान दी। इस दीक्षांत समारोह के साथ एनआईएफ ग्लोबल उदयपुर ने एक बार फिर रचनात्मक शिक्षा में उत्कृष्टता और उद्योग-तैयार प्रोफेशनल्स तैयार करने के अपने वादे को दोहराया।

No comments