Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

चैंबर ऑफ कॉमर्स की रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का ऐतिहासिक समापन, सर्राफा एसोसिएशन हीरोज बने जीत के हीरो

मार्बल एसोसिएशन बनी उप विजेता उदयपुर, 31 मई। चैंबर ऑफ कॉमर्स, उदयपुर डिवीजन द्वारा आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन दिनांक 30...


मार्बल एसोसिएशन बनी उप विजेता
उदयपुर, 31 मई। चैंबर ऑफ कॉमर्स, उदयपुर डिवीजन द्वारा आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन दिनांक 30 मई की रात एक भव्य, गरिमामयी एवं ऐतिहासिक समारोह के साथ हुआ। यह आयोजन सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं रहा, बल्कि यह आयोजन व्यापारिक समुदाय के संगठन, सहभागिता और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनकर उभरा।

चैंबर अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि प्रतियोगिता में उदयपुर के प्रमुख व्यापारी संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने न केवल मैदान पर दमखम दिखाया बल्कि आपसी संवाद, सहयोग और भाईचारे की भावना को भी प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता की सात दिनों की श्रृंखला ने यह सिद्ध कर दिया कि व्यापारी वर्ग न केवल आर्थिक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाता है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक एकता के ध्वजवाहक भी हैं।

समापन समारोह की विशेष झलकियाँ

प्रतियोगिता संयोजक संजय भंडारी ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन समारोह उदयपुर की व्यापारिक और सामाजिक जीवन में मील का पत्थर साबित हुआ। समारोह में शहर के हजारों व्यापारी, उनके परिवारजन, खेलप्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह का आयोजन पूरी भव्यता के साथ किया गया, जहाँ खेल, संस्कृति, संगठन और संवाद का एक सुंदर समागम देखने को मिला।

प्रमुख उद्योगपति, समाजसेवी, जिला प्रशासन अधिकारी सहित कई हस्तियां भी रही मौजूद।
समारोह की शोभा बढ़ाई गीतांजलि ग्रुप के चेयरमैन जे.पी. अग्रवाल ने, जो कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि“खेल केवल प्रतिस्पर्धा का नहीं, बल्कि संवाद, सहयोग और सामाजिक समरसता का माध्यम है। इस प्रतियोगिता ने व्यापारियों के बीच एक नई ऊर्जा का संचार किया है और नए रिश्तों की शुरुआत की है।" उन्होंने चैंबर ऑफ कॉमर्स को एक सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने वाला संगठन बताते हुए इस आयोजन की सराहना की और भविष्य में इसे राज्यभर में विस्तारित करने की इच्छा व्यक्त की।
चैंबर अध्यक्ष की दूरदर्शिता, नई सोच के साथ एक नई परंपरा की शुरुआत।
चैंबर ऑफ कॉमर्स उदयपुर डिवीजन के अध्यक्ष पारस सिंघवी ने अपने वक्तव्य में कहा कि"यह प्रतियोगिता केवल एक आयोजन नहीं है, बल्कि उदयपुर के व्यापारियों के भविष्य की परंपरा बनने जा रही है। इसने यह सिद्ध किया है कि जब व्यापारी वर्ग संगठित होकर सकारात्मक दिशा में कार्य करता है, तो समाज को नई प्रेरणा मिलती है।" सिंघवी के कहा कि यह प्रतियोगिता उदयपुर के व्यापारिक जगत के लिए केवल एक आयोजन नहीं थी, बल्कि यह व्यापारी समाज के एकजुट होने, सामूहिक चेतना विकसित करने और सामाजिक योगदान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल थी। चैंबर ऑफ कॉमर्स उदयपुर डिवीजन की यह पहल आने वाले वर्षों में एक नई परंपरा का रूप लेगी, जो खेल, संगठन और समाज को एक नई दिशा देगी। सिंघवी कहा कि"यह प्रतियोगिता केवल एक खेल आयोजन नहीं थी, यह एक संवाद था। यह एक संगठन था। यह एक प्रेरणा थी।" उन्होंने यह भी घोषणा की कि अगले वर्ष यह प्रतियोगिता और भी भव्य स्वरूप में आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता के मुख्य चरण
1. क्वार्टर फाइनल मुकाबले (सातवां दिन)

प्रतियोगिता के सातवें दिन (30 मई) को आयोजित हुए चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले अत्यंत रोमांचक और प्रतिस्पर्धी रहे। सभी मैच देर रात तक खेले गए और दर्शकों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया।

पहला क्वार्टर फाइनल:
उदयपुर मार्बल एसोसिएशन बनाम टिंबर एंड प्लाईवुड मर्चेंट एसोसिएशन के मध्य खेला गया।

• उदयपुर मार्बल एसोसिएशन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 87 रन बनाए।

• विनय नाहटा का ऑलराउंड प्रदर्शन शानदार रहा – 3 छक्के और 2 विकेट।

• टिंबर टीम केवल 64 रन ही बना सकी।

• पुरस्कार विजेता: 

• मैन ऑफ द मैच: सुमित हीरानंदानी

• बेस्ट बैट्समैन: विनय नाहटा

• बेस्ट बॉलर: राधेश्याम चौबीसा

• वैल्युएबल प्लेयर: गौरव पंचोली

दूसरा क्वार्टर फाइनल:

ऑटोमोबाइल डीलर्स बनाम मालदास स्ट्रीट व्यापारी संस्था

• ऑटोमोबाइल डीलर्स ने 8 विकेट पर 54 रन बनाए।

• हिरेन चोपड़ा: 16 रन और 2 विकेट।

• मालदास स्ट्रीट ने 7.2 ओवर में लक्ष्य प्राप्त किया।

• पुरस्कार विजेता: 

• मैन ऑफ द मैच: भरत छाबड़ा

• बेस्ट बैट्समैन: राजा वाधवानी

• बेस्ट बॉलर: रौनक जैन

• वैल्युएबल प्लेयर: हिरेन चोपड़ा

तीसरा क्वार्टर फाइनल:

फतेहपुरा साइफन बनाम वार्ड 41

• फतेहपुरा टीम: 36 रन

• वार्ड 41: केवल 24 रन

• शानदार गेंदबाजी: बंशी सुथार और रणजीत सिंह

चौथा क्वार्टर फाइनल:

देवाली नीमच माता बनाम सर्राफा एसोसिएशन (हीरोज)

• देवाली टीम: 8 ओवर में 99 रन (प्रवीण कुमावत के 68 रन)

• सर्राफा टीम ने 7.1 ओवर में लक्ष्य प्राप्त किया।

• पुरस्कार विजेता: 

• मैन ऑफ द मैच: हिमांशु सोनी

• बेस्ट बैट्समैन: प्रतीक मिंडा

• बेस्ट बॉलर: मोहम्मद शारिक

• वैल्युएबल प्लेयर: प्रवीण कुमावत

 सेमीफाइनल में आयोजित हुए 2 मुकाबले।


पहला सेमीफाइनल उदयपुर मार्बल एसोसिएशन बनाम मालदास स्ट्रीट व्यापारी संस्था के मध्य खेला गया।

• मालदास स्ट्रीट: 6 विकेट पर 48 रन

• राधेश्याम चौबीसा: 7 रन देकर 4 विकेट

• मार्बल एसोसिएशन ने 6.1 ओवर में लक्ष्य हासिल किया।

• पुरस्कार विजेता: 

• मैन ऑफ द मैच: राधेश्याम चौबीसा

• बेस्ट बैट्समैन: सुमित हीरानंदानी

• बेस्ट बॉलर: आर्यन कटारिया

• वैल्युएबल प्लेयर: बृजेश शर्मा

दूसरा सेमीफाइनल फतेहपुरा साइफन बनाम सर्राफा एसोसिएशन (हीरोज) के मध्य खेला गया।

• फतेहपुरा: 66 रन (8 ओवर में 6 विकेट पर)

• सर्राफा टीम ने 7.4 ओवर में लक्ष्य प्राप्त किया।

• कृतिक मिंडा और हिमांशु सोनी का बेहतरीन प्रदर्शन।

• पुरस्कार विजेता: 

• मैन ऑफ द मैच: कृतिक मिंडा

• बेस्ट बैट्समैन: हिमांशु सोनी

• बेस्ट बॉलर: बंशी सुथार

• वैल्युएबल प्लेयर: हैरी मैत्री

प्रेस क्लब बनाम चैंबर ऑफ कॉमर्स के मध्य हुआ मैत्री मैच।
सेमीफाइनल मुकाबलों के पश्चात एक विशेष मैत्री मैच का आयोजन लेकसिटी प्रेस क्लब और चैंबर ऑफ कॉमर्स के मध्य हुआ। इस मैच का उद्देश्य संवाद, स्नेह और पारस्परिक समझ को बढ़ावा देना था। मैच में दोनों पक्षों की वरिष्ठ हस्तियों ने भाग लिया और सौहार्दपूर्ण वातावरण में शानदार खेल का प्रदर्शन किया।

• प्रेस क्लब टीम में:
कुलदीप सिंह (कप्तान), मनु राव (उप कप्तान), रवि शर्मा, लतीफ, अजात सिंह, प्रमोद गौड़, सुनील शर्मा, अविनाश जगनावत, विशाल अग्रवाल, लखन शर्मा, विपिन, अजय पोरवाल।

• चैंबर टीम में:
पारस सिंघवी (कप्तान), कैलाश सोनी (उप कप्तान), संजय भंडारी, नितिन सेठ, हिमांशु गुप्ता, अशोक काबरा, दिनेश चावत, इंदर सिंह मेहता, मनोज जैन, नितिन मेनारिया, राकेश जैन, अक्षय जैन।

4. तीसरे स्थान का मुकाबला

फतेहपुरा साइफन बनाम मालदास स्ट्रीट के बीच हुए इस मुकाबले में दर्शकों को रोमांच की पराकाष्ठा देखने को मिली। दोनों टीमें सेमीफाइनल में हारने के बाद जीत के जज़्बे के साथ मैदान में उतरीं। खेल के इस चरण ने खिलाड़ियों के धैर्य, टीमवर्क और स्पोर्ट्समैनशिप का परिचय दिया।
तीसरे स्थान का मैच फतेहपुरा साइफन जनता व्यापार मंडल बनाम मालदास स्ट्रीट व्यापारी संस्था के बीच में हुआ जिसमें मालदास स्ट्रीट व्यापारी संस्था ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया मैच में फतेहपुरा साइफन जनता व्यापार मंडल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवर में 8 विकेट पर 37 रन बनाए इसमें मालदास स्ट्रीट व्यापार संस्था के भरत ने तीन विकेट उमेश ने दो विकेट और बृजेश शर्मा ने दो विकेट लिए जवाब में बाद में बल्लेबाजी करती हुई मालदास स्ट्रीट व्यापार संस्था ने 6.3 ओवर में 38 रन बना कर जीत हासिल जिसमें आशीष सेठ ने 10 रन राजा वाधवानी 8 रन बनाए फतेहपुरा सायफन जनता व्यापार मंडल के गेंदबाज हैरी ने दो विकेट रंजीत ने एक विकेट,बंशी ने एक विकेट लिया  मैच में मैन ऑफ द मैच भरत छाबड़ा,बेस्ट बैट्समैन आशीष सेठ,बेस्ट बॉलर उमेश जांगिड़ वैल्युएबल प्लेयर हैरी रहे।

अंतिम ओर फाइनल मुकाबले में सराफा हीरोज बने विजेता।
चैंबर प्रचार प्रसार मंत्री राकेश जैन ने बताया कि प्रतियोगिता का अंतिम फाइनल मैच सर्राफा एसोसिएशन(हीरोज) बनाम उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के बीच में हुआ जिसमें सर्राफा एसोसिएशन (हीरोज) ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मार्बल एसोसिएशन ने 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 51 रन बना आसान सा स्कोर दिया जिसमें राधेश्याम चौबीसा ने अधिकतम एक छक्के की मदद से 15 रन बनाएं। सर्राफा एसोसिएशन (हीरोज) के गेंदबाज मोहम्मद शारिक ने उत्कृष्ट गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए जवाब में सर्राफा एसोसिएशन ने बाद में खेलते हुए 5.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 54 रन बनाकर विजेई आंकड़े को छू लिया। जिसमें राजा सोनी ने 2 छक्के और 5 चौके की मदद से 36 रन बनाए। मैच में मेन ऑफ द मैच राजा सोनी, बेस्ट बैट्समैन मिहिर सोनी, बेस्ट बॉलर मोहम्मद शरीक वैल्यूबल प्लेयर राधे श्याम चौबीस रहे।

समापन समारोह: रंग, रश्मि और रस

समारोह की शाम रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी रही। विभिन्न लोकनृत्य, गीत, मंचीय प्रस्तुतियों और उदयपुर की पारंपरिक कलाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह आयोजन केवल खेल का नहीं, बल्कि संस्कृति और संगठन का उत्सव बन गया।

इनकी रही प्रमुख उपस्थित।
 शनिवार को आयोजित समापन समारोह के दौरान जे.पी. अग्रवाल (प्रसिद्ध उद्योगपति), जिला कलेक्टर नमित मेहता, पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल, नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश, एस के खेतान, समाजसेवी प्रमोद सामर , नितुल चंडालिया, चैंबर सलाहकार गणेश डागलिया, परम संरक्षक शब्बीर के. मुस्तफा, धीरेंद्र सच्चान, विकास सुराणा, संरक्षक अंबालाल बोहरा, कार्यकारी अध्यक्ष हिम्मत बडाला, अध्यक्ष पारस सिंघवी, कार्यकारी अध्यक्ष हिम्मत बडाला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश चावत, उपाध्यक्ष सुखलाल साहू, यशवंत आंचलिया, महामंत्री राजमल जैन, कोषाध्यक्ष भंवरलाल सुहालका, मंत्री सुरेंद्र बाबेल, अजय पोरवाल, आलोक पगारिया, संगठन मंत्री इंदर सिंह मेहता, प्रचार प्रसार मंत्री राकेश जैन, सांस्कृतिक मंत्री संजय भंडारी, कार्यालय मंत्री कुंदनमल समोता, सदस्य शंभू जैन, बृजलाल सोनी, सूर्य प्रकाश खमेसरा, हरीश चावला, अशोक शाह, जयेश चंपावत, कृष्णकांत कुमावत, हिमांशु गुप्ता, गजेंद्र जैन, कैलाश सोनी, अक्षय जैन, देवनारायण धायभाई, जगदीश मेनारिया, सत्यनारायण गुप्ता, यशदेव सिंह, नितिन सेठ,  प्रकाश कुमावत, शिव शंकर साहू, मनोज जैन, अशोक काबरा, दीपेश जैन, झमक लाल जैन आदि उपस्थित रहे।
धन्यवाद ज्ञापन और भविष्य की योजना
चैंबर के महामंत्री श्री राजमल जैन ने समापन समारोह में मंच से सभी टीमों, आयोजकों, दर्शकों, मीडिया कर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

No comments