Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

विमान हादसे पर सांसद मन्नालाल रावत ने जताया दुख

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर अत्यंत दुख जताया है और हादसे में मृत परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है...

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर अत्यंत दुख जताया है और हादसे में मृत परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है। सांसद ने कहा कि विमान हादसे का समाचार अत्यंत दुखद है और चिंताजनक है। इस हादसे में उदयपुर के 4 लोगों के होने पर भी दुख जताया है। डॉ रावत ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की तथा हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है। डॉ रावत ने कहा कि जब इस हादसे का समाचार मिला तो मन अत्यंत व्यथित हो गया है। गुजरात सरकार मृतकों व घायलों के प्रति संवेदना से कार्य कर रही है। 

No comments