Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह ने पदाधिकारियों के साथ किया दौरा

उदयपुर, 7 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी सुंदर सिंह भंडारी मंडल के आयड नदी से लगे कृष्णपुरा क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से जलप्लावन की स्थिति उत्प...


उदयपुर, 7 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी सुंदर सिंह भंडारी मंडल के आयड नदी से लगे कृष्णपुरा क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से जलप्लावन की स्थिति उत्पन्न हो गई। भारी बरसात के चलते क्षेत्रवासियों के घरों में पानी भर गया, जिससे बिस्तर, कोठियों में रखा गेहूं, इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे फ्रिज व टीवी खराब हो गए। वहीं, कुछ गाड़ियों में भी पानी चला गया। स्थिति बिगड़ने पर मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया और क्षेत्रवासियों को भी सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया।

इस पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने रविवार को क्षेत्र का दौरा कर प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लिया। उनके साथ जिला मंत्री सिद्धार्थ शर्मा, मंडल महामंत्री राकेश जैन, मंडल उपाध्यक्ष महेश्वर प्रसाद शर्मा, मंडल मंत्री एवं पूर्व पार्षद लक्ष्मण गमेती, पूर्व पार्षद प्रताप सिंह चौहान, महेश प्रजापत, विनोद मीणा, खेमराज गमेती सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नेताओं ने क्षेत्र का अवलोकन कर प्रभावित लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाएगा। साथ ही क्षेत्रवासियों द्वारा हुए आर्थिक नुकसान की भरपाई प्रशासन से कराने की भी मांग की गई।
जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़ ने कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों से मुलाकात कर हिम्मत बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से मिलकर निपटना होगा और सतर्क रहते हुए हर संभव सहयोग करना भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता है।

No comments