Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

उदयपुर में प्रथम बार 18 नवंबर को इस्कॉन दीक्षा समारोह

                              पश्चिम देश में 58 वर्ष पूर्व श्रीलप्रभुपाद द्वारा दीक्षा देते हुए का दुर्लभ छायाचित्र वृन्दावन के गुरु महाराज ...

                        पश्चिम देश में 58 वर्ष पूर्व श्रीलप्रभुपाद द्वारा दीक्षा देते हुए का दुर्लभ छायाचित्र
वृन्दावन के गुरु महाराज गगूंकुण्ड जगन्नाथ मन्दिर में देंगे दीक्षा

उदयपुर। गंगूकुण्ड स्थित इस्कॉन जगन्नाथ मन्दिर प्रांगण में कल मंगलवार 18 नवम्बर को भव्य दीक्षा समारोह होगा। मन्दिर अध्यक्ष मायापुर वासी ने बताया कि उदयपुर मंे इस तरह की इस्कॉन दीक्षा प्रथम बार आयोजित हो रही है। वृन्दावन के गुरु भक्ति आश्रय वैष्णव स्वामी महाराज मंगलवार को प्रातः 9.30 बजे भक्तों को विशेष दीक्षा प्रदान करेंगेे। इससे पूर्व 8 बजे से गुरुपूजा एवं दीक्षा सत्र होगा। आश्चर्य की बात यह है कि 75 नियमित भक्त एकसाथ दीक्षा लेंगे। इनमे 25 पुरुष तथा 50 से अधिक महिलाएं होंगी, जो इस्कॉन संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद के बनाये चार संकल्प नियमों का पालन कर भारतीय सनातन वैदिक संस्कृति का प्रचार प्रसार प्रसार करेंगे। मायापुर वासी के अनुसार विश्वभर मंे लाखों दीक्षित वैष्णव यह कार्य कर रहे हैं। सोमवार को सायंकाल 6 बजे विशेष सत्संग होगा।


No comments