Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

फ्रेशर्स पार्टी 2025-अरावली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज में उमंग और उत्साह के साथ संपन्न

उदयपुर।  अरावली इस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज में फ्रेशर्स पार्टी 2025 का भव्य आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। नए छात्रों के स्वागत हेतु आयोज...



उदयपुर। 
अरावली इस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज में फ्रेशर्स पार्टी 2025 का भव्य आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। नए छात्रों के स्वागत हेतु आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश अग्रवाल (पैट्रन, अरावली ग्रुप ऑफ कॉलेजेज) थे, जिन्होंने अपने प्रेरणादायी उ‌द्बोधन से छात्रों का उत्साहवर्धन किया। विशेष अतिथि के रूप में एन.एल. खेतान (सचिव, अरावली ग्रुप ऑफ कॉलेजेज) की विशिष्ट उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ हेमंत धाभाई (डायरेक्टर, AITS) द्वारा स्वागत संबोधन के साथ हुआ। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं ने पूरे वातावरण को आनदमय बना दिया। 

कार्यक्रम के समापन पर डॉ गौरव पुरोहित (डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, AITS) ने धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। फेशर्स पार्टी 2K25 नए छात्रों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायी आयोजन सिद्ध हुई, जिसने कॉलेज जीवन की नई शुरुआत को विशेष बना दिया। फ्रेशर्स पार्टी 2K25 ने नए छात्रों में उत्साह, सामूहिकता और आत्मविश्वास का संचार किया तथा पूरे आयोजन ने एक यादगार अनुभव प्रदान किया।

प्रतियोगिता में विजेताओं के नाम इस प्रकार रहे।

Mr-Fresher 2K25 ब्रजेश टेलर

Miss Fresher 2K25 वैशाली शर्मा

Runner&up Mr-Fresher 2K25 गर्दिक ओड

Runner&up Miss Fresher 2K25 संस्कृति चौहान


No comments