गीतांजली ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल ने कहा: उन्नत तकनीकों को भी अपने शिक्षण में जल्द शामिल करने की और अग्रसर है गीतांजलि ...
गीतांजली ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अंकित अग्रवाल ने कहा: उन्नत तकनीकों को भी अपने शिक्षण में जल्द शामिल करने की और अग्रसर है गीतांजलि
उदयपुर। गीतांजली डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, उदयपुर में बीडीएस की 12वीं बैच के लिए ‘सृजन 2025’ ओरिएंटेशन डे का भव्य आयोजन अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रिंसिपल डॉ. बालाजी मनोहर ने विद्यार्थियों और अभिभावकों का स्वागत करते हुए कॉलेज के नियम-विनियम, शैक्षणिक अनुशासन, एंटी-रैगिंग पॉलिसी और संस्थान की उच्च शैक्षणिक परंपराओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कॉलेज का उद्देश्य सिर्फ कुशल डॉक्टर तैयार करना ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण ज़िम्मेदार नागरिक बनाना भी है।
इस अवसर पर श्री अंकित अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2014 से गीतांजली डेंटल एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट ने उल्लेखनीय प्रगति की है।
उन्होंने बताया कि जीडीआरआई से अब तक 500$ अंडरग्रेजुएट तथा 30$ पोस्टग्रेजुएट विद्यार्थी सफलतापूर्वक निकलकर देशदृविदेश में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। संस्थान डिजिटल डेंटिस्ट्री, एआई आधारित डायग्नोसिस, सीएडी-सीएएम सिस्टम, 3डी प्रिंटिंग जैसी उन्नत तकनीकों को भी अपने शिक्षण में जल्द शामिल करने की और अग्रसर हैं। गीतांजली कैंपस के स्मार्ट क्लासरूम, विकसित आउटडोर स्टेडियम तथा निर्माणाधीन इनडोर स्टेडियम छात्र विकास को व्यापक और संतुलित रूप से प्रोत्साहित करेंगे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और व्हाइट कोट सेरेमनी
सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों की नृत्य और गायन प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह का संचार किया। इसके बाद आयोजित वाइट कोट सेरेमनी में प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और सभी विभागाध्यक्षों ने विद्यार्थियों को सफेद कोट पहनाकर इस प्रतिष्ठित पेशे में उनके प्रथम कदम को गरिमामयी स्वरूप दिया। अंत में एडिशनल प्रिंसिपल डॉ. नमित नागर ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, फैकल्टी सदस्यों, अभिभावकों और नए छात्रों का आभार व्यक्त किया।


No comments