उदयपुर, 18 नवम्बर। भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश भट्ट व डॉ. विजय विप्लवी ने आज मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. भगवतीप्रसाद सारस...
उदयपुर, 18 नवम्बर। भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश भट्ट व डॉ. विजय विप्लवी ने आज मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. भगवतीप्रसाद सारस्वत से भेंटकर विश्वविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ स्थापित करने की घोषणा के लिये आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया।
इस अवसर पर सुखाडिया वि.वि. के प्रवक्ता व पत्रकारिता विभाग के प्रभारी डॉ. कुंजन आचार्य भी साथ थे। कुलगुरु सारस्वत को डॉ. विप्लवी व डॉ. आचार्य की पुस्तक ' पत्रकार दीनदयाल उपाध्याय ' भी भेंट की।
ज्ञातव्य है की भाजपा नेता डॉ. विप्लवी ने राज्य सरकार व कुलगुरु को पत्र लिखकर विश्वविद्यालय में दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ स्थापित करने की मांग की थी।

No comments