उदयपुर। स्थानीय विनय क्रिकेट क्लब से जुड़े खिलाड़ी विपिन सुखवाल एशियाई क्रिकेट काउंसिल द्वारा यूएई में अजमान-शारजाह में आईसीसी एसोसिएट देश के ...
उदयपुर। स्थानीय विनय क्रिकेट क्लब से जुड़े खिलाड़ी विपिन सुखवाल एशियाई क्रिकेट काउंसिल द्वारा यूएई में अजमान-शारजाह में आईसीसी एसोसिएट देश के बीच 21 नवंबर 2025 से 1 दिसंबर 2025 तक आयोजित अंडर-19 प्रीमियर लीग 2025 में अंपायरिंग करेंगे।
यह जानकारी देते हुए पूर्व राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट खिलाड़ी एवं विनय क्रिकेट क्लब के संस्थापक सचिव यशवन्त पालीवाल ने बताया कि विपिन ने गत वर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचो में पर्दापण किया जहां उन्होंने जापान और सिंगापुर देश के मध्य पांच मेचों की खेली गई द्विपक्षीय सीरीज में किया था। यह सीरीज जापान की टोक्यो में आयोजित हुई थी।
विनय क्रिकेट क्लब की प्रवक्ता ममता राठौर ने बताया कि एशियाई क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट की मेजबानी यूएई क्रिकेट एसोसिएशन को सौंपी गई है। जिसमें 14 टीमे भाग ले रही है। जिसमें जापान, सिंगापुर, मलेशिया, नेपाल, यूएई कतर, थाईलैंड, हॉन्गकॉन्ग ,ओमान, कुवैत, बहरीन, सऊदी अरब, मुख्य है। यह टूर्नामेंट 10 दिनों तक यूएई के चार मुख्य क्रिकेट मैदानों पर आयोजित किया जाएगा। जिसमें पहले चार ग्रुप में लीग आधार पर मैच किए जाएंगे। उसके पश्चात प्रतियोगिता का सेमीफाइनल 29 नवंबर एवं फाइनल मैच 1 दिसंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट की पोस्टिंग संबंधित यह जानकारी विपिन सुखवाल को यूएई बोर्ड के एंडीरसेल द्वारा मेल पर दी गई। सुखवाल आज शाम उदयपुर से यूएई के लिए प्रस्थान करेंगे।

No comments