उदयपुर। फूलमाली समाज संस्थान शाखा दुदपुरा के आम चुनाव 2025 मंगलवार मंगलवार को मतदान सम्पन हुए। छगनलाल माली को मुख्य चुनाव अधिकारी, हरकलाल मा...
उदयपुर। फूलमाली समाज संस्थान शाखा दुदपुरा के आम चुनाव 2025 मंगलवार मंगलवार को मतदान सम्पन हुए। छगनलाल माली को मुख्य चुनाव अधिकारी, हरकलाल माली, छगन वात्रिया, पुष्कर गढ़वाल,एडवोकेट धीरज माली एंव सुरेश तंवर को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया।
मुख्य चुनाव अधिकारी माली ने बताया कि सभी उम्मीदवारों के फार्म की जांच के बाद मतदान के लिय गुलाब का फूल एवं हवाई जहाज के चुनाव चिन्ह आवंटित किये गए। सभी पदों पर समाज के पुरुषो द्वारा मतदान किया गया। समाज के चुनाव में दो पैनल ने भाग लिया। जिसमें दिनेश माली के पैनल का चुनाव चिन्ह गुलाब का फुल एवं महेंद्र सैनी, दिलिप वात्रिया के पैनल का चुनाव चिन्ह हवाई जहाज था। हवाई जहाज के पैनल में अध्यक्ष पद के लिये गोपाल माली, उपाध्यक्ष- प्रो. कुन्दन वात्ररिया, महासचिव -भंवर लाल गढ़वाल, सहसचिव-घनश्याम वात्ररिया , कोषाध्यक्ष- दुष्यंत गढ़वाल, संगठन मंत्री- माणक गढ़वाल, भण्डार मंत्री- लोकेश वातरिया एवं गुलाब के चुनाव चिन्ह मंे अध्यक्ष पद के लिये रमेश चांगवाल, महासचिव-विजयशकंर गढ़वाल, सहसचिव-दिवाकर भभिवाल, कोषाध्यक्ष-पवन चांगवाल, संगठन मंत्री- मोतिलाल लाल गढ़वाल भण्डार मंत्री- जेतराम सामरवाल को मैदान में उतारा गया।
मतदान प्रातः 10.00 बजें से 4.45 बजे तक सम्पन्न कराया गया। मतदान के पश्चात मतों की गिनती कि गई। जिसमंे समाज के मतदाताओं ने कुल 88 प्रतिशत मतदान किया। विजेता पदाधिकारियों को ऐतिहासिक 65 प्रतिशत मत मिले। सांस्कृतिक मंत्री पद पर महेश चंद्र गढ़वाल और बेदला गांव के आरक्षित उपाध्यक्ष पद पर जमनालाल तंवर चुनाव अधिकारी द्वारा निविरोध निर्वाचित किये गये।
महेंद्र सैनी और दिलिप वात्रिया का पूरा पैनल जिसका चुनाव चिन्ह हवाई जहाज ने जीत हासिल की। मतदान के पश्चात विजेता उम्मीदवारों को शपथ दिलाई गई एवं विजेता उम्मीदवारों द्वारा विशाल जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस में नारी बंधन ग्रुप एवं फूल माली युवा ब्रिगेड के सभी साथियों ने भाग लिया। उपरोक्त जानकारी समाज की सांस्कृतिक मंत्री महेश चंद्र गढ़वाल द्वारा दी गई।
.jpg)
No comments