समाज के प्रमुख पदाधिकारियो ने उदयपुर चित्तौड़ राजसमंद,भीलवाड़ा का किया दौरा, अग्र बंधुओं से किया संपर्क उदयपुर, 17 नवंबर। उदयपुर जिला अग्रवा...
समाज के प्रमुख पदाधिकारियो ने उदयपुर चित्तौड़ राजसमंद,भीलवाड़ा का किया दौरा, अग्र बंधुओं से किया संपर्क
उदयपुर, 17 नवंबर। उदयपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन संस्थान द्वारा 11 जनवरी 2026 को उदयपुर में आयोजित किए जाने वाले विवाह योग्य अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन की सफलता को सुनिश्चित करने एवं लक्ष्य के अनुरूप युवक युवतियों की प्रविष्टियां प्राप्त हो और अधिक से अधिक संख्या में उनकी सहभागिता हो और संबंध बने इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष के के गुप्ता के सानिध्य में उदयपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन संस्थान के पदाधिकारियो ने उदयपुर, चित्तौड़ राजसमंद, भीलवाड़ा क्षेत्र का दौरा कर समाज के प्रमुख व्यक्तियों से संपर्क कर क्षेत्र के अविवाहित युवक यूवतियों की अधिकतम सहभागिता हो इसके लिए समाज स्तर पर फार्म उपलब्ध कराने, उन्हें उदयपुर भिजवाकर डायरेक्टरी में नाम जुड़वाने, और 11 जनवरी 2026 को सेक्टर 13 स्थित आशीष वाटिका में होने वाले विराट परिचय सम्मेलन में सहभागिता प्रदान करने हेतु सहयोग करने की अपील की।
उदयपुर जिला अग्रवाल सम्मेलन संस्थान के महामंत्री चंचल कुमार अग्रवाल ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष के के गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल उपाध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल परिचय सम्मेलन के मुख्य संयोजक सुरेश अग्रवाल विनय झुनझुनवाला आदि ने फतहनगर में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष कैलाश अग्रवाल सत्यनारायण अग्रवाल हरीश अग्रवाल आदि से संपर्क कर इस महा आयोजन को सफल बनाने की अपील की इसी प्रकार कांकरोली में श्री प्रमोद अग्रवाल से संपर्क कर समाज की बैठक बुलाकर उन सभी को अधिक से अधिक प्रविष्टियां पहुंचाने मैं सहयोग की अपील की चित्तौड़ में श्री दिनेश अग्रवाल एवं मंगलवाड,भादसोड़ा में गोपाल अग्रवाल पवन अग्रवाल के सानिध्य में समाज की बैठक बुलाकर उन सभी को इस महाआयोजन में अधिक से अधिक सहयोग करने का आग्रह किया।
सभी जगह पर विवाह योग्य युवक युवती परिचय सम्मेलन के फॉर्म, बैनर, स्टीकर आदि उपलब्ध कराकर अधिक से अधिक प्रचार कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने की अपील की।

No comments