Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के बारे में दिया बयान निंदाजनक: के. के. गुप्ता

नई दिल्ली/जयपुर/उदयपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय वैश्य समाज राजस्थान के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं पश्चिमी राजस्थान अग्रवाल समाज के अध...


नई दिल्ली/जयपुर/उदयपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय वैश्य समाज राजस्थान के कार्यवाहक अध्यक्ष एवं पश्चिमी राजस्थान अग्रवाल समाज के अध्यक्ष के के गुप्ता ने बारां के अंता मांगरोल उप चुनाव में नेताओं द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान सार्वजनिक मंच से लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के बारे में दिए गलत, तथ्यहीन और निंदनीय बयानों की कड़ी भर्त्सना की है। 

उन्होंने कहा कि देश के सर्वाेच्च संवैधानिक पदों में से एक पद पर बैठे हुए लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा जैसे वरिष्ठ और संजीदा नेता के लिए ऐसे सार्वजनिक बयान न केवल भारतीय लोकतन्त्र के लिए शोभादायक है वरन शर्मदायक भी है। इसकी जितनी भी निन्दा की जाए वह कम है। साथ ही यह भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे बयान देने के लिए उकसाने वाले नेताओं में वे नेता भी शामिल बताये जाते है जों कि पार्टी के बड़े बड़े पदों पर आज भी स्थापित हैं। 

गुप्ता ने कहा कि लगातार दूसरी बार लोकसभाध्यक्ष बनने वाले बिरला ने न केवल  राजस्थान का गौरव बढ़ाया है बल्कि देश-विदेश में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र वाले देश भारत की संसदीय प्रणाली का परचम भी फहराया है तथा राजस्थान को विकसित एवं समृद्ध राजस्थान के अनुरूप कार्य करने वाले एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी जैसी महान हस्ती के लिए झूठे, बेबुनियाद और अमर्यादित बयान शर्मनाक और भर्त्सना करने योग्य ही है।

गुप्ता ने कहा लोकतांत्रिक मूल्यों, मर्यादाओं और परंपराओं को बनाये रखने के लिए हर किसी को अपने सार्वजनिक जीवन में मर्यादित और शालीनता से पेश आना चाहिए और ऐसा कोई भी कृत्य नहीं करना चाहिए जो कि अक्षम्य बन जाए । उन्मादी नेताओं का यह अपराध माफ करने लायक नहीं है और चुनाव आयोग को भी इसे गंभीरता से लेना चाहिए तथा चुनावो में व्यक्ति विशेष पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर झूठी वाहवाही लेने वाले नेताओ को जनता समझ चुकी है वह केवल हंसी का माध्यम बन चुके है ऐसे बयानों की सोशल मीडिया पर रोक के साथ साथ आपराधिक गतिविधियों का रूप मानी जानी चाहिए । 

No comments