तीन मंजिला मिल्क केक व छप्पन भोग धरायेंगे, सभी भक्त एक साथ दीपक से आरती करेंगे उदयपुर। श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से शनिवार 22 नवम्बर को ख...
तीन मंजिला मिल्क केक व छप्पन भोग धरायेंगे, सभी भक्त एक साथ दीपक से आरती करेंगे
उदयपुर। श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से शनिवार 22 नवम्बर को खाटूश्याम जन्मोत्सव सायंकाल 5.15 बजे से डबोक एयरपोर्ट रोड पर स्थित तुलसीदास जी की सराय मंे बन रहे विशाल श्री श्याम मन्दिर प्रांगण में भव्य रुप में मनाया जाएगा। ट्रस्ट अध्यक्ष शशिकांत खेतान ने बताया कि श्याम बाबा के जन्मोत्सव के लिए अजमेर से जोहन अजमेरी को विशेष आमंत्रित किया है। इसी प्रकार देश के कोने कोने में उदयपुर का नाम रोशन करने वाली केमिता राठौड, अंजलि चिराग आचार्य भी जन्मोत्सव के भजनांे से आनंदित करेंगे।
कवर्ड हाल को अनिल वैद सजाकर अन्तिम रुप देने मे जुटे हैं, तो रगं बिरंगी लाईटो से हरि भाई चमकायेंगे। फूलमालाओं से बाबा का दरबार जयपुर के सांवरियां डेकोरेटर सजाकर श्रृंगार करेंगे। संगतकार नीमच से उमेश म्यूजिकल ग्रुप का दल आ रहा है। खेतान के अनुसार पाण्डाल को खिलोने व गुब्बारों से सजायेगें। दरबार के समक्ष तीन मंजिला मिल्क केक, बाजरे के खिचडा के साथ छप्पन भोग प्रसाद धराया जायेगा। सभी भक्त दीपक व छोटी प्लेट लेकर आयेंगे, जो आरती के समय दीपक जगा कर एक साथ आरती करेंगे। उसी समय मन्दिर प्रांगण में भव्य आतिशबाज़ी के सुन्दर नजारे देखने के साथ भण्डारा प्रारंभ हो जायेगा।

No comments