हिंदुस्तान जिंक के नए प्लांट का ग्रामीणों ने किया विरोध, जनसुनवाई में पहुंचे तहसीलदार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी उदयपुर। शहर के समीप ग्राम...
हिंदुस्तान जिंक के नए प्लांट का ग्रामीणों ने किया विरोध, जनसुनवाई में पहुंचे तहसीलदार को दी उग्र आंदोलन की चेतावनीउदयपुर। शहर के समीप ग्राम पंचायत बिछड़ी क्षेत्र में स्थित हिंदुस्तान जिंक प्लांट से उत्पन्न होने वाली समस्याओ के विरोध में पंचायत भवन में जन सुनवाई हुई। इस जन सुनवाई में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को जन्म प्रतिनिधियों के सामने रखा। जनसुनवाई के दौरान कुराबड़ तहसील के तहसीलदार ब्रिजेन्द्र सिंह पहुंचे। इस दौरान उनके साथ ग्राम विकास अधिकारी हरीश सुथार पटवारी गोपाल सिंह मौजूद थे। ग्रामीणों सहित जनप्रतिनिधियों ने हिंदुस्तान जिंक प्लांट से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी से खराब होने वाली जमीन ओर उसके बाद लगातार दिए जाने वाले आश्वासन के बारे में जानकारी दी। ग्रामीणों ने तहसीलदार को बताया कि पिछले कई वर्षों से हिंदुस्तान जिंक प्रबंधन लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहा है। पूर्व सरपंच कमल सिंह ने बताया कि जिंक प्रबंधन इस क्षेत्र में एक साथ तीन नए प्लांट लेकर आ रहा है लेकिन स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कई सालों से लगातार जिंक प्रबंधन से स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग की जा रही है लेकिन हमारी मांग को दरकिनार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों को जिंक प्लांट से निकलने वाली जहरीली गैस की वजह से कई गंभीर बीमारियां हो चुकी है लेकिन जिंक प्रबंधन हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है। इसके अलावा केमिकल युक्त पानी की वजह से 1 हजार बीघा से अधिक जमीन खराब हो चुकी है। जिंक प्रबंधन की ओर से ना तो कोई मुआवजा दिया जा रहा है और न ही किसी प्रकार का रोजगार दिया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोगों ने और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर तहसीलदार के सामने मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी है। तहसीलदार राठौड ने पूरे मामले को जिला कलेक्टर के सामने प्रस्तुत करने की बात कही है।
सरंपच धरमी बाई, उपसरपंच लोकेश पालीवाल, सरपंच प्रतिनिधि धर्मचंद गमेती, मेघराज डांगी, गमेरा पटेल, राजेन्द्र सिंह, भंवर सिंह, चुन्नीलाल मंडाना, मदन डांगी, कल्याण सिंह, ओम प्रकाश खटीक, नारायण गायरी, रमेश सुथार, जगन्नाथ सुथार, गणेश नाई, भंवर सिंह देवडा,

No comments