Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

आयड़ नदी पहुँचे शहर विधायक और निगम आयुक्त, तेज बहाव में नदी में लगाए कुछ पत्थर बहे, ठेकेदार को वापस लगाने के निर्देश

- नदी में हुए अतिक्रमण को वापस देखा - ढाई घंटे तक नदी में रहे जनप्रतिनिधि और अधिकारी, एक-एक काम के लिए बनाई अलग से टीमें उदयपुर। मानसून में ...

- नदी में हुए अतिक्रमण को वापस देखा
- ढाई घंटे तक नदी में रहे जनप्रतिनिधि और अधिकारी, एक-एक काम के लिए बनाई अलग से टीमें
उदयपुर। मानसून में हुई तेज बारिश से आयड़ में तेज बहाव से नदी में हुए सौन्दर्यीकरण के नुकसान का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को शहर विधायक ताराचंद जैन और निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना सहित नगर निगम और यूडीए के अधिकारी आयड़ नदी पहुँचे और वहां पर जाकर तेज बहाव से नदी में हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान सामने आया कि तेज बहाव से कुछ पत्थर बह गए है, जिन्हे पुनः लगाने के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया। इसके साथ ही नदी पेटे में आए अतिक्रमण को भी निगम आयुक्त खन्ना ने मौके पर जाकर देखा। वहीं नदी में कचरा डालने वाले और गंदगी डालने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही के निर्देश दिए।
मानसून के दौरान हुई तेज बारिश से आयड़ नदी अपने पूरे उफान पर थी और कई दिनों तक नदी में तेज बहाव के साथ पानी बहा था। इस दौरान आशंका लगाई जा रही थी कि तेज बहाव के कारण आयड़ नदी में हुए सौन्दर्यीकरण के काम को खासा नुकसान हुआ है। इसी को लेकर शुक्रवार को उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, नगर निगम आयुक्त अभिषेेक खन्ना, यूडीए तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा सहित निगम के अधिकारी और भाजपा नेता आयड़ नदी पहुंचे। करीब ढाई घंटे तक जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आयड़ नदी में हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान शहर विधायक जैन और निगम आयुक्त ने पांच टीमों का गठन किया। इन पांचों टीमों में एक नगर निगम का अधिकारी, एक कर्मचारी और एक भाजपा नेता को शामिल किया था और इन पांचों टीमों ने नदी में हुए अलग-अलग कामों का निरीक्षण किया और पुन: शहर विधायक और निगम आयुक्त को रिपोर्ट दी। इस पर विधायक और आयुक्त ने तत्काल कार्यवाही के लिए निर्देश दिए। इस दौरान निगम के वरिष्ठ अभियंता मुकेश पुजारी, रितेश पाटीदार, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, स्मार्ट सिटी के अभियंता दिनेश पंचोली, भाजपा नेता नानालाल वया, निवर्तमान पार्षद पूनम चंद मौर, महेश भावसार, महेंद्र दोषी, नीरज अग्रिहोत्री, मधु दाहिमा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
नदी में लगाएं कुछ पत्थर बहे, वापस लगाने के निर्देश
एक टीम ने नदी में सौन्दर्यीकरण के लिए लगाए पत्थरों में बहाव में कितने पत्थर उखडक़र गए, इसका जायजा लिया और नदी में काफी दूर तक जाकर पत्थरों की स्थिति को देखा। नदी में लगे कुछ पत्थर बह गए थे और कुछ पत्थरो के नीचे से मिट्टी जरूर निकली है, जिस पर ठेकेदार को पुनः पत्थर लगाने के निर्देश दिए।कुछ पत्थरों के बीच में क्रेक आ गए है, जिन्हे भी बदलने के निर्देश दिए।
फिर से अतिक्रमण की स्थिति देखी 
एक टीम ने आयड़ नदी में किए गए अतिक्रमण का फिर से निरीक्षण किया। यूडीए तहसीलदार डॉ. अभिनव शर्मा और भाजपा नेता नानालाल वया ने आयड़ नदी के दोनों ओर जाकर अतिक्रमण को देखा। इस दौरान सामने आया कि शबरी कॉलोनी की तरफ कुछ लोगों ने नदी में अतिक्रमण कर रखा है पर उन्हें कोई पक्का निर्माण नही कर रखा है। विधायक ने इन शीघ्र ही अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
पेड़-पौधे को हुआ नुकसान 
निगम के एक अधिकारी और एक भाजपा नेता ने आयड़ नदी में किए पौधारोपण का जायजा लिया। इस दौरान सामने आया कि तेज बहाव के कारण आयड़ नदी में किए पौधारोपण को नुकसान हुआ है। काफी पौधे गिर गए और कुछ बह गए। ऐसे में आयुक्त खन्ना ने इन पौधों को पुन: सही करने के निर्देश दिए है।
जाली-रेलिंग अपनी जगह, कुछ टूटी
एक टीम ने आयड़ नदी में लगाई जाली-रैलिंग की स्थिति को देखा। इसमें सामने आया कि आयड़ नदी में जाली रैलिंग सही है और एक-दो जगह पर टूट गई है, जिसे विधायक ताराचंद जैन और आयुक्त अभिषेक खन्ना ने पुन: ठीक करने के निर्देश दिए। 
साफ-सफाई के भी निर्देश
एक अन्य टीम ने आयड़ नदी में साफ-सफाई को लेकर निरीक्षण किया। इस टीम की रिपोर्ट के अनुसार शहर विधायक जैन और आयुक्त खन्ना ने ठेकेदार को आयड़ नदी में घास काटने और सफाई करने के निर्देश दिए। नदी में तेज बहावे से नदी में आई मिट्टी को जेसीबी से टै्रैक्टर में भरकर हटाने का काम भी चल रहा था। 

देवरा शिफ्ट करने पर सहमति
इस दौरान आयड़ पुलिया के पास में नदी पेटे में एक देवरा बना हुआ है। इस पर मौके पर ही देवरे के पुजारी और भक्तो को बुलाया गया, जिनसे देवरा बाहर शिफ्ट करने को लेकर चर्चा की। निगम ने पुजारी और भक्तों को नदी पेटे से बाहर देवरा बनाकर देने के लिए कहा तो वे भी शिफ्ट करने पर सहमत हो गए।

मवेशी पकड़े, गंदगी करने वालों पर लगा जुर्माना
इधर आयड़ नदी में घूम रहे आवारा मवेशियों को देखकर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने तत्काल मवेशियों को पकडऩे के लिए निर्देश दिए। इस पर तत्काल निगम से टीम आई और आयड़ नदी से मवेशियों को पकडक़र काईन हाउस लेकर गई। इधर नदी किनारे पर ठेला लगाने वालों से नदी मेें कचरा फैंकने पर जुर्माना वसूला गया और सभी को नदी में कचरा नहीं फैंकने के लिए पाबंद किया।

No comments