एकादशी को वास्तु यज्ञ अधिवास हुआ सम्पन्न उदयपुर। चीरवा मोहनपुरा मे निर्माणाधीन श्री गंधर्विका गोवर्धनधारी भक्ति वेदांत हिल्स, इस्कॉन कोवे ...
एकादशी को वास्तु यज्ञ अधिवास हुआ सम्पन्न
उदयपुर। चीरवा मोहनपुरा मे निर्माणाधीन श्री गंधर्विका गोवर्धनधारी भक्ति वेदांत हिल्स, इस्कॉन कोवे मंदिर का दो दिवसीय उत्सव शनिवार को प्रारंभ हो गया। श्री निताई गौरांग प्रभु के भव्य उत्सव विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक आध्यात्मिक मुख्य आयोजन आज रविवार 16 नवम्बर को प्रातरू 9रू30 बजे से होने जा रहा है। जिसमें देशभर से आये वैष्णव भक्त प्रातः 9.30 से यज्ञ के माध्यम से पधारो गौरांग का आह्वान कर श्री निताई गौरांग महाप्रभु विग्रह प्राण प्रतिष्ठा, महाभिषेक, 1008 भोगार्पण, कथा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एंव महाआरती पश्चात प्रसादम् का भव्य महामहोत्सव संपन्न होगा।
प्रोजेक्ट डाइरेक्टर मदन गोविंद प्रभु ने बताया कि इससे पूर्व शनिवार को मुम्बई से आये विशेष अतिथि देवकीनंदन प्रभु इस्कॉन जोनल सेक्रेटरी, क्षेत्रीय पर्यवेक्षक, भक्ति आश्रय वैष्णव स्वामी महाराज, भक्ति पद्म स्वामी महाराज, गुडाकेश प्रभु, नीलाम्बर प्रभु, दामोदर हरि प्रभु, मधु मंगल प्रभु,यशोधरा माताजी, सचि जीवन प्रभु, शारदीय रास माताजी, देवानंद प्रभु मुम्बई वृन्दावन दिल्ली आदि के वैष्णवों के कर कमलो से वास्तुदोष निवारणार्थ वैदिक मंत्रोच्चार से वास्तुयज्ञ कराया गया। पश्चात भगवान के विग्रह का पत्र पुष्प फल जल तैल धान आदि में अधिवास कराया गया। पूरे समय हरे कृष्ण हरे राम मंत्र का उद्घोष कीर्तन होता रहा। मदन गोविंद प्रभु ने उदयपुर के भक्तों को आमंत्रित करते हुए कहा है कि इस दिव्य, ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने हेतु सपरिवार पधारे।

No comments