Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

नेशनल हेराल्ड मामले में सत्य की जीत, तानाशाही को तमाचा: रघुवीर सिंह मीणा

मोदी सरकार की बदले की राजनीति आज देश के सामने बेनकाब हुई: फतह सिंह राठौड़ उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन। उदयपुर। 17 दि...


मोदी सरकार की बदले की राजनीति आज देश के सामने बेनकाब हुई: फतह सिंह राठौड़

उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन।

उदयपुर। 17 दिसंबर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आदेशानुसार एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज उदयपुर देहात एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त रूप से मोदी,शाह सरकार द्वारा ईडी व अन्य संवैधानिक संस्थानों के दुरूपयोग एवं मनरेगा का नाम परिवर्तन कर योजना को कमजोर करने के कुप्रयास के विरोध में जिलाधीश कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

उदयपुर देहात जिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित ने बताया कि पिछले एक दशक से केंद्र की अहंकारी मोदी सरकार द्वारा देश की संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग कर कांग्रेस नेतृत्व विशेषकर सोनिया गांधी एवं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को बदनाम करने की निरन्तर कोशिशों के बावजूद नेशनल हेराल्ड मामले में माननीय न्यायालय द्वारा ईडी की शिकायतों को खारिज करना मोदी सरकार की बदनियती और कुंठा को उजागर करता है। 

विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने कहा कि मोदी-शाह की सरकार ईडी और अन्य संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग कर रही है। न्यायालय की ओर से श्रीमती सोनिया गांधी एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर लगाए गए झूठे मुकदमों को ख़ारिज करते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को फटकार लगाई है। जो साफ इशारा करता है कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत ईडी व अन्य संवैधानिक संस्थानों का दुरुपयोग किया जा रहा है। 

मीणा ने महात्मा गांधी नरेगा योजना का नाम बदलने को लेकर भी विरोध व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा एवं आरएसएस हमेशा से ही महात्मा गांधी के विरोधी रहे है। मोदी सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर इस बात को प्रमाणित कर दिया कि वे सिर्फ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम उपयोग कर सिर्फ अपनी राजनीति चमकाना चाहते है। 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि न्यायालय के फैसले ने यह स्पष्ट कर दिया है कि मोदी सरकार द्वारा कांग्रेस नेतृत्व, विशेषकर श्रीमती सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध यंग इंडियन मामले में की गई ईडी की कार्रवाई पूरी तरह अवैध, दुर्भावनापूर्ण और राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित थी। 

विरोध प्रदर्शन के बाद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन भी किया।

विरोध प्रदर्शन में उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा, उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, लोकसभा प्रत्याशी ताराचंद मीणा, पूर्व विधायक प्रीति शक्तावत, पूर्व मंत्री डॉ मांगी लाल गरासिया, पीसीसी उपाध्यक्ष सुरेश श्रीमाली, पूर्व मंत्री एवं प्रदेश इंटक अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, पीसीसी महासचिव लाल सिंह झाला, गोपाल शर्मा, पंकज शर्मा, सुरेश सुथार, पीसीसी सचिव दिनेश श्रीमाली, भीम सिंह चुंडावत, अरुण टांक, पूर्व उप जिला प्रमुख लक्ष्मी नारायण पंड्या, डॉ कौशल नागदा, दिनेश दवे, दलपत सिंह चुंडावत, मोहम्मद अय्यूब, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, गुलाब सिंह राव, खेमराज मीणा, रूप लाल मीणा, राम सिंह चदाणा, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बंसी लाल मीणा, देहात प्रवक्ता डॉ संजीव राजपुरोहित, शहर प्रवक्ता पंकज पालीवाल, रियाज हुसैन, जय प्रकाश निमावत, पूर्व सरपंच रूप लाल सालवी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिका भानुप्रताप, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव हितांशी शर्मा, शांता प्रिंस, नजमा मेवाफरोश, झाड़ोल प्रधान राधा देवी परमार, पीसीसी सदस्य राम लाल गायरी, नवल सिंह चुंडावत, राव कल्याण सिंह, जय प्रकाश वानावत, युवा कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह केलावत, जितेश खटीक, सेवादल के दया लाल चौधरी, पूर्व पार्षद गौरव प्रताप सिंह, जिला परिषद सदस्य नारायण लाल मीणा, शंकर लाल मीणा, सौरभ शर्मा, ओबीसी अध्यक्ष कमलेश पटेल सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विरोध प्रदर्शन में हुए कार्यक्रम का संचालन डॉ संजीव राजपुरोहित ने किया एवं धन्यवाद पंकज पालीवाल ने दिया।


No comments