Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

एमपीयूएटी का बहुरंगी और बहुमुखी कैलेण्डर का विमोचन

कैलेंडर किसानों और पशुपालकों के लिए महत्वपूर्ण तिथियों और आयोजनों की जानकारी प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेजरू डॉ. प्रताप सिंह उदयपु...


कैलेंडर किसानों और पशुपालकों के लिए महत्वपूर्ण तिथियों और आयोजनों की जानकारी प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेजरू डॉ. प्रताप सिंह

उदयपुर, 13 जनवरी।  महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के अधीन प्रसार शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रकाशित वर्ष-2026 के बहुरंगी व बहुपयोगी कैलेण्डर का विमोचन मंगलवार को कुलगुरू व संरक्षक डॉ. प्रताप सिंह के द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर कुलगुरू ने कहा कि यह कैलेंडर न केवल किसानों बल्कि पशुपालकों को भी पूरे वर्ष महत्वपूर्ण तिथियों और आयोजनों की जानकारी प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगा। इस बार का कैलेण्डर अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान समृद्धि को समर्पित है। सच्चाई तो यह है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान समृद्धि एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य वैश्विक कृषि में महिलाओं की भूमिका को मान्यता देना और उन्हें सशक्त बनाना है। 

प्रसार शिक्षा निदेशक एवं मार्गदर्शक डॉ. आर. एल. सोनी ने बताया कि एमपीयूएटी का कैलेंडर किसानों के लिए बहुत उपयोगी है। इसमें हर महीने खेत में किए जाने वाले काम, फसलों में लगने वाले कीड़े-बीमारियों के बारे में जानकारी है, साथ ही उनका नियंत्रण और रसायनों की मात्रा भी बताई गई है। यह कैलेंडर एमपीयूएटी के अधिनस्थ कृषि विज्ञान केन्द्र यथा बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमन्द, उदयपुर द्वितीय व भीलवाड़ा द्वितीय से जुड़े किसानों के लिए बनाया गया है। इसमें उनकी फसलें और कृषि क्रियाओं को ध्यान में रखकर सुझाव दिए गए हैं। मेवाड़ संभाग के किसानों को यह कैलेंडर एक सच्चा मित्र और मार्गदर्शक लगेगा। यह कैलेंडर मेवाड़-वागड़ संभाग के लिए बहुत खास है। इसमें ऋतु अनुसार सब्जियों, फलों और फूलों की बुवाई के बारे में बताया गया है, साथ ही सावधानियां भी दी गई हैं। चूंकि एक अच्छा और सच्चा किसान ही पशुपालक भी होता है। यह कैलेंडर पशुपालकों के लिए भी बहुत उपयोगी है। इसमें गाय-भैंस, बकरी, मुर्गी, भेड़-ऊँट पालन के बारे में बहुमूल्य जानकारियां हैं, ताकि पशुपालक बीमार पशुओं की प्राथमिक चिकित्सा घर पर ही कर सकें।

संपादक डॉ. योगेश कनोजिया ने बताया कि एमपीयूएटी का कैलेंडर बहुत व्यापक है। इसमें राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय दिवस, तीज-त्योहार और अन्य महत्वपूर्ण कार्य भी शामिल हैं जो हमारे दैनिक जीवन में उपयोगी हैं।  एमपीयूएटी का कैलेंडर सच में बहुमुखी है  इसमें उन्नत कृषि तकनीकों को सचित्र दिखाया गया है और केन्द्रों की गतिविधियों की रंगीन तस्वीरें भी हैं। इससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और वे नई तकनीकें अपनाकर अपनी खेती को बेहतर बना सकेंगे।  एमपीयूएटी का कैलेंडर वाकई किसानों के लिए एक गाइड है। इसमें महत्वपूर्ण फोन नम्बर भी दिए गए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर वे तुरंत सहायता ले सकें। यह कैलेंडर किसानों के लिए एक उपयोगी संसाधन है जो उन्हें सर्वाेत्तम कृषि पद्धतियों, उत्पादकता बढ़ाने और जलवायु अनुकूलन में मदद करेगा में सहायता के लिए एक नियोजित समय सारणी प्रदान करता है। एमपीयूएटी के कैलेंडर को बनाने में डॉ. अरविन्द वर्मा, डॉ. एम. के. महला, डॉ. सुनिल जोशी, डॉ. एस.एस. लखावत, डॉ. राजीव बैराठी और श्री बी. एस. झाला का सहयोग रहा है। जिन्होंने किसानों के लिए इस उपयोगी संसाधन को तैयार किया है। कैलेंडर के विमोचन के दौरान माननीय कुलपति डॉ. प्रताप सिंह के अलावा डॉ. आर.एल. सोनी, डॉ. योगेश कनोजिया, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. एम.के.महला, डॉ. लतिका शर्मा, राजीव बैराठी सहित निम्नलिखित सदस्य भी उपस्थित थे। 

No comments