Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

एक शाम नाकोड़ा पाश्र्व भैरव के नाम 15 का,108 दीपक से होगी भव्य आरतीे

उदयपुर। श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव भक्ति मंडल हिरणमगरी सेक्टर 4 एवं ओसवाल सभा उदयपुर द्वारा स्व. केसरबाई लोढ़ा की पावन स्मृति में 15 मार्च रविव...


उदयपुर। श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव भक्ति मंडल हिरणमगरी सेक्टर 4 एवं ओसवाल सभा उदयपुर द्वारा स्व. केसरबाई लोढ़ा की पावन स्मृति में 15 मार्च रविवार को टाउनहाॅल प्रंागण में एक शाम नाकोड़ा पार्श्व  भैरव के नाम  भव्य भक्ति संध्या आयोजित की जोयगी। जिसमें पाश्र्वनाथ भगवान की 108 दीपक से महाआरती की जायेगी।

संस्थान के अध्यक्ष मनोहर तलेसरा,सचिव हस्तीमल लोढ़ा व कोषाध्यक्ष अशोक कुमार बोकडिया ने बताया कि भक्ति के मुख्य आयोजक अमृतलाल,रमेश, दर्शन एवं चिंतन लोढ़ा परिवार होंगे। 13 मार्च को सवेरे 7.30 बजे भूमि पूजन होगा। 14 मार्च को सायं मेहंदी का कार्यक्रम होगा। 15 मार्च को दोपहर 3 बजे श्री वासुपज्य मंदिर सूरजपोल से भव्य वर घोड़ा प्रारंभ होकर टाउनहॉल में संपन्न होगा। जिसमें घोड़े,सैकड़ों भैरव भक्त,बैंड की मधुर धुनों के साथ नाचते झूमते चलेंगे। वरघोड़़ा मे निरागरत्न विजय महाराज व कीर्ति रेखाश्री महाराज सा की पावन निश्रा मिलेगी। संाय 7 बजे भव्य भक्ति होगी जिसमें विश्व प्रसिद्द गायक कलाकार नरेंद्र भाई वाणी गोता अपनी टीम के साथ भैरव भजनों की प्रस्तुति देंगे। भक्ति के तैयारियां जोरों पर चल रही है। जिसमें सभी भैरव भक्तों ओर विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है।

No comments