Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

उदयपुर में 26 को अनुराधा पौडवाल और 27 को बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक इंद्र कुमार लोककला मंडल में सजाएंगे संगीत की शाम

- 27 मार्च को पहली बार उदयपुर में हिमाचल का पुलिस बैंड देगा प्रस्तुति -दीपक बोराजी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड  उदयपुर, 24 मार्च। उदयपुर के ...




-27 मार्च को पहली बार उदयपुर में हिमाचल का पुलिस बैंड देगा प्रस्तुति

-दीपक बोराजी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 

उदयपुर, 24 मार्च। उदयपुर के भारतीय लोक कला मंडल में 26 और 27 मार्च को भव्य संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें प्लेबैक सिंगर अनुराधा पौडवाल और मशहूर बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक इंद्र कुमार अपने संगीत की स्वरलहरियां बिखेरेंगे।

यह आयोजन स्व. श्रीमती इंदिरा मुर्डिया की 73वीं जन्म जयंती के अवसर पर होने जा रहा है। यह कार्यक्रम इंदिरा इंटरप्राईजेज, कश्ती फाउंडेशन एवं यूएसएम ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम में शहर की जनता के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा।

इंदिरा इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर डॉ. अजय मुर्डिया, कश्ती फाउंडेशन की फाउंडर श्रीमती श्रद्धा मुर्डिया और यूएसएम के डॉ. एच. एस. भुई ने बताया कि कार्यक्रम के पहले दिन 26 मार्च को भारत की प्रसिद्ध प्लेबैक सिंगर अनुराधा पौडवाल का लाइव बॉलीवुड म्यूजिक परफॉर्मेंस होगा, जिसमें वे अपने लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देंगी। वहीं दूसरे दिन 27 मार्च को मशहूर बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक इंद्र कुमार की फिल्मों के संगीत का सफर एक संगीतमय यात्रा के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

कश्ती फाउंडेशन की फाउंडर श्रीमती श्रद्धा मुर्डिया ने बताया कि कश्ती फाउंडेशन द्वारा स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से मशहूर निर्माता निर्देशक जिनकी बेटा, धमाल, मन, जीत, इत्यादि कई हिट फिल्में रही हैं उनके साथ लोककला मंडल का मंच साझा करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। मुर्डिया ने बताया कि कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण हूनरबाज टीवी कार्यक्रम के माध्यम से पहचान बनाने वाले हार्माेनी ऑफ पाइन्स पुलिस बैंड का रहेगा। यह 15 सदस्यीय हिमाचल प्रदेश से पुलिस बैंड पहली बार उदयपुर आकर अपनी प्रस्तुति देगा।

दीपक बोराजी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 

इंदिरा इंटरप्राइजेज के डायरेक्टर डॉ. अजय मुर्डिया ने बताया कि इस दौरान इंदिरा इंटरप्राईजेज और विज्ञान समिति के संयुक्त तत्वावधान में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया जाएगा। डॉ मुर्डिया ने बताया कि पूर्व भारतीय राजदूत दीपक बोराजी को उनकी उत्कृष्ट राजनीतिक सेवाओं के लिए ‘इंदिरा मुर्डिया लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। इसके तहत पांच लाख रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। डॉ. मुर्डिया ने बताया कि यह पुरस्कार प्रतिवर्ष राष्ट्रीय स्तर पर दिया जाएगा।

ऐसे होगा कार्यक्रम में प्रवेश 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य उदयपुर की जनता को निशुल्क और स्वस्थ संगीत उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में प्रवेश केवल प्रवेश पत्र (पास) के माध्यम से ही दिया जाएगा। बिना प्रवेश पत्र कार्यक्रम स्थल में प्रवेश नहीं मिलेगा। जो संगीत प्रेमी इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं, वे निर्धारित स्थानों से अपने प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम स्थल पर वेले पार्किंग की भी व्यवस्था भी की गई है।

उभरती प्रतिभाओं को मंच देता कश्ती फाउंडेशन

उन्होंने कहा कि कश्ती फाउंडेशन कला और कलाकारों के प्रति समर्पित संस्था है, जो वर्षों से स्कूली विद्यार्थियों, कलाकारों और उभरती प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उदयपुर की जनता बड़े नामी गिरामी कलाकारों, स्थापित कलाकारों को रूबरू लाइव कार्यक्रम में निशुल्क देखकर संगीत का आनंद ले सके, इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 

No comments