Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

राम सिया राम, सिया राम जय जय राम... की प्रस्तुति पर भाव-विभोर हो उठे दर्शक

- बजे कुण्डलपुर में बधाई, की नगरी में वीर जन्मे, प्रभु महावीर जी... - ढोल बाजे-ताल बाजे, बाजे रे शहनाई, की नगरी में वीर आए है... - सम सामायि...



- बजे कुण्डलपुर में बधाई, की नगरी में वीर जन्मे, प्रभु महावीर जी...

- ढोल बाजे-ताल बाजे, बाजे रे शहनाई, की नगरी में वीर आए है...
- सम सामायिक विषय सोशल मीडिया, टूटते रिश्ते, जल संरक्षण पर लघु नाटिका का मंचन
उदयपुर 27 मार्च। राम सिया राम, सिया राम जय जय राम... बजे कुण्डलपुर में बधाई, की नगरी में वीर जन्मे, प्रभु महावीर जी... के गीतों की धुन पर जैन समाज के विभिन्न महिला संगठनों की महिलाओं ने सांस्कृति संध्या में नृत्य कर पुरे वातावरण को भक्ति रस में डूबो दिया। इस दौरान वहां मौजूद दर्शकों ने भी जमकर करतल ध्वनी से जोरदार स्वागत किया। इस नृत्य को देख वहां मौजूद सभी लोग मंत्रमुग्ध हो गए और जोरदार तालियों की गडग़ड़ाहट से माहौल भक्तिमय बना दिया। श्रमण भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव के आयोजनों की श्रृंखला में भक्ति एवं जैन गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रोता झुम उठे। समारोह का शुभारंभ भगवान महावीर की वंदना से हुआ।
महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि सकल जैन समाज उदयपुर की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के 20 दिवसीय आयोजनों की श्रृंखला में श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ द्वारा शुक्रवार को 100 फीट रोड स्थित शुभकेसर गार्डन में जैन समाज के विभिन्न जैन महिला संगठनों की भव्य सांस्कृति संध्या का आयोजन हुआ। जिसमें भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक व सनातन पर आधारित के विभिन्न गीतों पर जमकर नृत्य किया। सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में महिलाओं ने एक से बढक़र एक रंगारंग प्रस्तुतियां दी।
श्री महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा सोनल सिंघवी ने बताया कि सांस्कृति संध्या में डीजे की धून पर अलग-अलग वेशभूषा में सज-धज कर पुष्प बहु मण्डल ने धरती पे कैसी प्रभु के आने की आहत..., नगरी में उडे रे...बजे कुण्डल पुर में बधाई, केसरिया..., जैन महिला मंच ने चलो सखी इन से मिले..., वीर प्रभु के परिवार से मिलाऊ..., कौशल्या महिला मण्डल ने प्रभु तेरी राह निहारे..., मेरे वीर प्रभु सा कोई नहीं..., मंगलचरण..., श्रमण संघ महिला मण्डल सेक्टर 4 ने रग-रग में दौड़ता है यह नवकार है..., अरिहंतों को नमस्कार.., चन्दनबाला महिला मण्डल सेक्टर 4 ने हम सब जैन..., वो महावीर कहलाए..., बड़ी सादड़ी जैन मित्र मण्डल महिला प्रकोष्ठ ने राम सिया राम, सिया राम जय जय राम..., मेरी चौखट पर चल कर राम आए.... श्री दिगम्बर बीसा नरसिंहपुरा युवा संस्थान सेक्टर 3,4 व 5 ने स्वर्ग उतरो आज जमीं पर..., मेरे मन में वीरा..मेरे मन में वीरा..., वाज्यों रे ढोल..., भक्ति महिला संघ ने दर्श दिखाओ वीरा..., ऐसे पलना झूले रे..., रोम-रोम रोमांचित जिन दर्शन..., जैन जागृति महिला मंच ने चलो रे कुण्डलपुर में..., आवो नर नार आज..., आओ पधारों मंगल घड़ी..., महावीर सेवा संस्थान महिला प्रकोष्ठ फतहपुरा ने बजाओ ढोल स्वागत में मेरे महावीर..., वीर आऐंगे तो पलना झुलाऊंगी..., म्हारे महावीर जी को खम्मा रे खम्मां आदि गीतों पर प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महामंत्री प्रिया झगड़ावत ने बताया कि आयोजन में 5 लघु नाटिका की प्रस्तुति दी गई जो आज के समसामयिक विषय सोशल मीडिया, टूटते रिश्ते, जल संरक्षण, क्रोध का अंत करूणा का उदय व संयुक्त परिवार पर आधारित रही। जिसमें समाज को प्रेरणा का संदेश देती हुई नाटिका मंचन हुआ। जिसे देखकर दर्शक भाव-विहल हो गए।
परिषद के कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर ने बताया कि सांस्कृति संध्या में प्रायोजक के रूप में आशीष- प्रियंका जैन थे। जिनका मेवाड़ी पगड़ी, उपरणा एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों के दीप प्रज्ज्वलन व नवकार महामंत्र के जाप से हुआ। शब्दों द्वारा स्वागत महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा सोनल सिंघवी तथा परिषद संयोजक राजकुमार फत्तावत ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। आभार महामंत्री प्रिया झगड़ावत द्वारा ज्ञापित किया गया एवं कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सोनिका मेहता द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजिका अमिता डांगी, कल्पना भाणावत, राजश्री मुनोत, अर्चना जैन व सोनिया जैन का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम में यशवंत आंचलिया, नरेन्द्र सिंघवी, अशोक कोठारी, विजयलक्ष्मी गलूंडिया, दीपक सिंघवी, भूपेन्द्र गजावत, जितेन्द्र सियोदिया, अरूण मेहता, नितिन लोढ़ा, ललित कोठारी, मीना कावडिय़ा, नीता छाजेड, नीतू गजावत, रचिता मोगरा, सहित कई समाजजन मौजूद रहे।
- शुभ केसर गार्डन में विराट भक्ति संध्या आज
भारतीय जैन संघटना के अध्यक्ष दीपक सिंघवी एवं जैन जागृति सेन्टर के अध्यक्ष अरूण मेहता ने बताया कि महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में भारतीय जैन संघटना उदयपुर एवं जैन जागृति सेन्टर उदयुर की ओर से शनिवार 28 मार्च को शाम 7 बजे 100 फीट रोड स्थित शुभ केसर गार्डन में एसआरजी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के सहयोग से विराट भक्ति संध्या का आयोजन होगा। जिसमें बैंगलोर के प्रसिद्ध भक्ति गीत गायक विपिन पोरवाल अपने मधुर स्वर बिखेरते हुए भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

No comments