Page Nav

HIDE

Classic Header

{fbt_classic_header}

breaking news

latest

एकलिंगनाथ सेवा संगठन बेटी बचाओ मुहिम के तहत सोनोग्राफी सेन्टर्स पर चलाएगा जागरुकता अभियान

उदयपुर। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन बेटी बचाओ-बेटी पढाओ पार्ट-2 अभियान के तहत उदयपुर जिले के सभी सोनोग्राफी सेंटर्स पर बेटी बचाओ का ...


उदयपुर। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन बेटी बचाओ-बेटी पढाओ पार्ट-2 अभियान के तहत उदयपुर जिले के सभी सोनोग्राफी सेंटर्स पर बेटी बचाओ का जागरुकता अभियान चलाएगा। 

श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ के पार्ट-1 की सफलता के बाद संगठन बेटी बचाओ बेटी पढाओ पार्ट-2 शुरु कर रहा है। इसके पहले चरण में उदयपुर जिले में सभी सोनोग्राफी सेंटर पर बेटी बचाओ का जागरुकता अभियान चलाएगा। इस मुहिम के तहत सभी सोनोग्राफी सेंटर्स पर बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के पोस्टर बैनर लगवाए जाएंगे तथा महिलाओं को बेटियों का महत्व समझाकर उन्हें बेटी से भेदभाव नहीं करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। बागडी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी एक अलग मुहिम चलाई जाएगी जिसमें महिलाओं को बेटियों के संरक्षण के लिए जागरुक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्ट-1 में नारी वैभव मुहिम भी चलाई गई जिससे बडी संख्या में महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी पार्लर व मेहंदी जैसे प्रशिक्षण से जोडा गया। इससे कई महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिली। आज वे महिलाएं अपना रोजगार करके अपने परिवार का आर्थिक सहयोग कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों में बच्चों को स्टेशनरी किट भी प्रदान किए गए तथा 15 बेटियों को गोद भी लिया गया। श्री बागडी ने बताया कि बेटी बचाओ-बेटी पढाओ पार्ट-2 में भी इन गतिविधियों को चलाया जाएगा। 

No comments